KVS NVS Tier 2 रिजल्ट जारी, इन पदों का देखें स्कोर


केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में भर्ती के लिए आयोजित टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पीजीटी, फिजिक्स, वॉइस प्रिंसिपल और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 पदों के लिए टियर 2 रिजल्ट घोषित किए हैं. इस भर्ती की प्रक्रिया के तहत टियर 2 परीक्षा का आयोजन 27 से 31 मार्च 2026 के बीच किया गया था. परीक्षा की फाइनल आंसर की भी अलग-अलग चरणों में जारी की गई थी. इस भर्ती प्रक्रिया में केवीएस और एनवीएस के टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों को शामिल किया गया है.

इन पदों का रिजल्ट हुआ जारी

सीबीएसई की ओर से जारी रिजल्ट में पीजीटी, फिजिक्स के अलावा नॉन टीचिंग कैटेगरी के वाइस प्रिंसिपल और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 पद शामिल है. इससे पहले भी कई पदों के टियर 2 रिजल्ट अलग-अलग चरणों में जारी किए जा चुके हैं. 17 अगस्त से शुरू हुई रिजल्ट प्रक्रिया में पीजीटी और टीजीटी विषयों के नतीजे जारी किए गए हैं. इसके बाद पीजीटी, इकोनॉमिक्स, पीजीटी हिस्ट्री और टीजीटी वर्क एक्सपीरियंस के रिजल्ट आए. 21 अगस्त को पीजीटी केमेस्ट्री, असिस्टेंट कमिश्नर और जूनियर असिस्टेंट के रिजल्ट जारी किए गए थे. अब पीजीटी फिजिक्स, वाइस प्रिंसिपल और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के रिजल्ट जारी किए गए हैं.

ऐसे चेक करें केवीएस एनवीएस टियर-2 रिजल्ट

  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए KVS-NVS भर्ती के लिए आवेदन पोर्टल पर जाएं.
  • यहां उम्मीदवार लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  • इसके बाद भी कैप्चा भरकर लॉगिन करने पर संबंधित पद का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
  • वहीं रिजल्ट को आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें.
See also  UP Board Result 2025 : स्कूलों के बाद अब 52 लाख बच्चों के लिए यूपी बोर्ड का अलर्ट, इन लोगों से रहें सावधान - एजुकेशन

ये भी पढ़ें-Indian Army Terrier Cyber Quest 2026 आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें डिटेल

रिजल्ट के बाद अब आगे की प्रक्रिया

टियर 2 में शॉर्ट लिस्टिंग होने के बाद अगला चरण पद की चयन प्रक्रिया के अनुसार होगा. जिन पदों के लिए इंटरव्यू निश्चित है, उनके लिए शाॅर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. वहीं जिन पदों पर स्किल टेस्ट जरूरी है, उनके उम्मीदवारों को टेस्ट की तारीख और दूसरी जानकारी आवेदन पोर्टल के जरिए दी जाएगी. चयन प्रक्रिया में पद के अनुसार इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा जैसे चरण शामिल होंगे.

चरणबद्ध तरीके से जारी हो रहे हैं रिजल्ट

केवीएस और एनवीएस भर्ती के टियर 2 रिजल्ट सीबीएसई की ओर से अलग-अलग चरणों में जारी किए जा रहे हैं. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे और अलग-अलग विषयों में पदों व आंसर शीट का मूल्यांकन किया गया है.

ये भी पढ़ें-NEET PG 2026: एग्जाम सेंटर पर टेक्निकल ग्लिच हो तो क्या करें? NBEMS ने दी सलाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required