Jamia Millia Islamia Spot Registration 2026: जामिया में एडमिशन का एक और मौका, खाली सीटों पर करें रजिस्ट्रेशन


Jamia Millia Islamia Spot Registration 2026: अगर आपने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं किया था या पिछले राउंड में आपकी सीट नहीं बन पाई, तो अब आपके लिए एक और मौका आया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुछ कोर्सों में दाखिले का मौका अभी भी खुला हुआ है. यूनिवर्सिटी ने खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन का ऐलान किया है. यह उन छात्रों के लिए बहुत अच्छी खबर है, जो दिल्ली की इस मशहूर यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं लेकिन किसी वजह से पहले मौका चूक गए थे.  आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी कि कब, कैसे और किन कोर्सों में यह रजिस्ट्रेशन होगा.

स्पॉट रजिस्ट्रेशन कब और कैसे होगा?

जामिया ने खाली सीटों को भरने के लिए ऑफलाइन स्पॉट पंजीकरण की सूचना जारी की है. यह रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त को कराया जाएगा. इसका मतलब है कि जिन छात्रों की सीट अभी तक पक्की नहीं हुई है, वे इस दिन सीधे यूनिवर्सिटी जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन तरीके से होगा, यानी छात्रों को खुद मौजूद रहना जरूरी है. ऐसे में छात्रों को रजिस्ट्रेशन के समय अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र और फोटो. जो छात्र इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें तय तारीख से पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर सारी जानकारी अच्छे से पढ़ लेनी चाहिए, जिससे वे सही समय पर सही जगह पहुंच सकें और कोई मौका न छूटे. 

See also  Meet Aakriti Goel: The BITS Pilani graduate who left a ₹30 LPA job, cracked NEET, and became a doctor at 30

इस स्पॉट रजिस्ट्रेशन में UG, PG और PG डिप्लोमा के कोर्स शामिल हैं. यानी अलग-अलग स्तर के छात्रों के पास मौका है, चाहे वे बारहवीं के बाद बैचलर कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हों या ग्रेजुएशन के बाद मास्टर डिग्री करना चाहते हों. इसके अलावा जो छात्र किसी खास क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं, उनके लिए भी पीजी डिप्लोमा में सीटें उपलब्ध हैं. यह छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है, क्योंकि आमतौर पर मुख्य एडमिशन प्रक्रिया खत्म होने के बाद ऐसे मौके कम ही मिलते हैं. खाली सीटों को भरने के लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से यह पहल इसलिए भी अहम है, क्योंकि इससे उन छात्रों को भी दाखिला मिल सकता है, जो किसी वजह से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या कटऑफ में पीछे रह गए थे. 

यह भी पढ़ेंः Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

छात्रों को क्या करना चाहिए?

जामिया में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर पूरी जानकारी जरूर देखनी चाहिए, ताकि किसी भी कोर्स की सीट, शर्तों और समय को लेकर कोई गलतफहमी न रहे. वेबसाइट पर सूचना के साथ-साथ कैंपस में भी नोटिस बोर्ड चेक करना अच्छा रहेगा. जो छात्र समय पर सही जानकारी लेकर पहुंचेंगे और अपने दस्तावेज पूरे रखेंगे, उनके लिए यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Madhya Pradesh Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  CBSE revaluation portal hit by malicious attack, 50 students affected



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required