Jaipur JDA JLO Exam 2026


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) भर्ती-2025 का एग्जाम 26 एवं 27 जुलाई को होगा। 12 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से सांय 5.30 बजे तक जयपुर जिला मुख्यालय दो पारियों मे

.

परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की ओर से 23 जुलाई 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एन्ट्री

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

फोटो सहित पहचान पत्र जरूरी

अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही लगानी होगी। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

See also  NEET UG 2026 Result Declared

किसी के बहकावे में नहीं आए कैंडिडेट्स

आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।

परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

गूगल मेप पर निर्भर न रहे

अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते की पुष्टि परीक्षा दिवस से पूर्व ही कर लें, जिससे परीक्षा के दिन देरी न हो।

………….

पढें ये खबर भी…

42 लाख की ठगी करने वाला पूर्व पार्षद-हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:सरकारी जमीन में बनी दुकानें बेची, गांव में फरारी काट रहा था

सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेचकर एक महिला से 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी पूर्व पार्षद एवं हिस्ट्रीशीटर अलीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर फरारी काट रहा था। आरोपी अलीम खान के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। (पूरी खबर पढें)

See also  UP School Students Career Guidance



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required