JAC 10th Result 2026 : जैक मैट्रिक रिजल्ट पर बिग अपडेट, 4.23 लाख बच्चों के लिए जानना जरूरी – एजुकेशन
झारखंड एकेडमिक काउंसिल इस बार मैट्रिक परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर जारी करेगा। (Image source : JAC Web)
JAC 10th 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) यानी झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा रिजल्ट जारी होने से जुड़ी भ्रामक खबरें और फर्जी तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं, जिन पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।
JAC के अनुसार, फिलहाल मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है और अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
बोर्ड के सचिव ने साफ किया कि रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति के जरिए दी जाएगी, जो परिषद की वेबसाइट और समाचार पत्रों में प्रकाशित होगी। साथ ही यह भी बताया गया कि रिजल्ट केवल JAC की आधिकारिक वेबसाइट्स – jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com और jacexamportal.in या फिर डिजीलॉकर पर ही जारी किया जाएगा। किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर जारी जानकारी के लिए परिषद जिम्मेदार नहीं होगी।
बोर्ड ने विशेष तौर पर छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी लिंक, स्क्रीनशॉट या कथित नोटिस से सावधान रहें और केवल अधिकृत वेबसाइट्स का ही उपयोग करें।
कैसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
बोर्ड की ओर से जैसे ही नतीजों की घोषणा होगी, इस बार परीक्षा में बैठे बच्चे यहां बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे
- JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.comपर जाएं
- होमपेज पर नजर आ रहे Results of Annual Secondary Examination 2026 एक्टिव लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें
कब हुई मैट्रिक परीक्षा
इस साल झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं राज्यभर के 1,232 केंद्रों पर सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुईं। इसके बाद प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट 24 फरवरी से 7 मार्च के बीच संपन्न हुए।
कितने छात्र कर रहे इंतजार?
इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 4,23,821 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अब सभी को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट को लेकर जल्दबाजी में किसी भी अफवाह पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।
संबंधित खबरें
Author