ISRO Recruitment 2026: ISRO में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर मांगे गए आवेदन; 20 जुलाई तक करें अप्लाई


ISRO Recruitment 2026 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. ISRO की टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत तकनीकी, वैज्ञानिक और अन्य सपोर्ट स्टाफ के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जरूरत के अनुसार देशभर में मौजूद ISRO के  अलग-अलग केंद्रों पर की जाएगी. 

किन पदों पर होगी भर्ती?

ISRO ISTRAC की इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-A, टेक्नीशियन-B, ड्राफ्ट्समैन-B और कुक-A शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग संगठन की जरूरत के अनुसार देशभर में स्थित ISRO के अलग-अलग केंद्रों पर की जा सकती है.

आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

आवेदन शुल्क कितना है?

अलग-अलग पदों के लिए आवेदन शुल्क भी अलग तय किया गया है. टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए कुल 750 रुपये शुल्क देना होगा. इसमें आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग फीस दोनों शामिल हैं. टेक्नीशियन-B, ड्राफ्ट्समैन-B और कुक-A पदों के लिए कुल 500 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है. ISRO ने बताया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी.

See also  Centre forms DGHS-led panel to review NEET-PG admissions as Supreme Court seeks report

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 जुलाई 2026 तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. इसमें ITI, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, B.Sc, लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या मास्टर्स तथा कुक पद के लिए संबंधित अनुभव जैसी योग्यताएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी ने रोकी पढ़ाई: पटना में 30 जून तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी. इसके बाद जिन पदों पर जरूरत होगी, वहां स्किल टेस्ट कराया जाएगा. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1.उम्मीदवार सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर ISTRAC Recruitment 2026 लिंक खोलें.

3.अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें.

4. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

5. आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ और रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  CBSE Clarifies ‘Compromised’ OSM Portal Mentioned In Hacking Claim Was Only Testing Site | India News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required