Indian Navy Recruitment 2026: इंडियन नेवी में अग्निवीर अपरेंटिस्ट बनने का आखिरी मौका, 29 जून को बंद हो जाएगी विंडो 


Indian Navy Recruitment 2026:  अगर आप भी भारतीय नौसेना में जाने का सपना देख रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी साबित हो सकती है. इंडियन नेवी ने अग्निवीर अपरेंटिस भर्ती 2026 के आवेदन की प्रक्रिया 05 जून 2026 की सुबह 10 बजे से शुरू कर दी थी. यह भर्ती 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए की जा रही है. इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ-साथ नौसेना में भी काम करने का मौका मिलेगा. यह उन अविवाहित युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी के साथ-साथ देश की सेवा करने का जुनून रखते हैं. आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तिथि 29 जून 2026 तय की गई है.  यानी इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?

इस भर्ती में वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं कक्षा पास की हो और इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स पूरा किया हो. साथ ही उम्मीदवार का 10वीं में कम से कम 50% अंक और डिप्लोमा में भी कम से कम 50% अंक होना जरूरी है, और इसके अलावा यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार ने डिप्लोमा किसी AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से किया हो. 

यह भी पढ़ेंः NEET Re-Exam 2026 : 22.79 लाख स्टूडेंट्स, 1.29 लाख MBBS सीटें… 1 सीट पर 18 दावेदार, जानें कितना मुश्किल है डॉक्टर बनना?

आयु सीमा, वेतन और बीमा से जुड़ी जानकारी

अगर आयु सीमा की बात करें तो इसमें दोनों बैच के लिए अलग-अलग नियम रखे गए हैं.  बैच 01/2027 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए. वहीं बैच 02/2027 के लिए जन्म तिथि 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच निर्धारित की गई है. साथ ही सैलरी की बात करें तो अग्निवीरों को पहले साल से ही 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें हर साल तय बढ़ोतरी भी होगी.  इसके अलावा सेवा के दौरान सुरक्षा भी पूरी रहती है, क्योंकि पूरे कार्यकाल के लिए 48 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर दिया जाता है, और सेवा के दौरान मृत्यु होने पर 44 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि भी मिलती है. 

See also  Re-NEET 2026 Paper Leaked? Fake Paper Sale Racket Exposed Ahead Of Re-Test | Education and Career News

ऑनलाइन आवेदन और चयन प्रक्रिया का पूरा तरीका

अब बात करते हैं आवेदन प्रक्रिया की, जो पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर पहले रजिस्टर करना होगा, फिर लॉगिन करके AVR (Apprentice) INET 2/26 के तहत आवेदन फॉर्म भरना होगा.  फिर आवेदन के लिए 550 रुपये के साथ 18% जीएसटी फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी, और यह फीस जमा होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में पहले INET परीक्षा, फिर फिजिकल फिटनेस टेस्ट, उसके बाद लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच शामिल है.  जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पास कर लेंगे, उन्हें ओडिशा स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः  Rajasthan University Exam Controversy: राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम के दौरान बड़ी गड़बड़ी, पेपर की जगह बांट दी आंसर-की

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required