Indian Navy Frigate Mahendragiri Handed Over


  • Hindi News
  • Career
  • Indian Navy Frigate Mahendragiri Handed Over | May 2 Current Affairs

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पूर्व जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल NCLT के प्रेसिडेंट बने

30 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NLCT) के प्रेसिडेंट अपॉइंट हुए। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने उनके अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी है।

  • जस्टिस ग्रेवाल अगले 5 साल तक या 67 साल की उम्र, जो पहले होगा तब तक अपने पद पर बने रहेंगे।
  • जस्टिस ग्रेवाल ने साल 1987 में एम.ए. (इतिहास) किया और 1992 में एलएलबी किया।
  • जस्टिस ग्रेवाल ने 1992 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू की थी।
  • 1995 में जस्टिस ग्रेवाल पंजाब के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल बने।
  • जस्टिस ग्रेवाल 1997 सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल बने और 2002 तक इस पद पर रहे।
  • जस्टिस ग्रेवाल 2005 में एडिशनल एडवोकेट जनरल बने।
  • 19 सालों तक जस्टिस ग्रेवाल ने पंजाब राज्य की ओर से सिविल, कॉन्स्टीट्यूशनल, क्रिमिनल, सर्विस और जनहित याचिका जैसे मामलों पर बहस की।
  • जस्टिस ग्रेवाल ने अलग-अलग पदों पर रहते हुए 2016 में पंजाब एंड हरियाणा के एडिशनल जज के की शपथ ली।
  • NCLT एक अर्ध-न्यायिक निकाय (quasi-judicial body) है, जो कॉर्पोरेट विवादों, दिवाला मामलों और दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) के तहत मामलों को देखता है।
  • NCLT कंपनी लॉ सेक्शन 408 के अंतर्गत 2016 में बनाया गया था। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के अंतर्गत आती है। हेडक्वाटर्र नई दिल्ली में है।
जस्टिस ग्रेवाल ने 1985 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.ए. की डिग्री ली थी।

जस्टिस ग्रेवाल ने 1985 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.ए. की डिग्री ली थी।

2. पीएम मोदी 4 देशों की यात्रा पर जाएंगे

पीएम नरेंद्र मोदी मई में यूरोप के चार देश की यात्रा पर जाएंगे। वे 15 से 20 मई तक नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे।

  • नॉर्वे में मोदी 15 और 16 मई को होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर समिट में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।
  • ये समिट पिछले साल मई में होनी थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।
  • इस समिट में इनोवेशन, इकोनॉमिक डेवलपमेंत, क्लाइमेट सोल्यूशन और पारस्परिक रूप से लाभप्रद इंवेस्टमेंट पर बात होगी।
  • पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान समिट में हिस्सा लेने वाले पांच नॉर्डिक देशों – डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के लीडर्स से भी मुलाकात कर सकते हैं।
  • भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच कई सालों की लंबी बातचीत के बाद पीएम की ये पहली यूरोप यात्रा होगी।
  • हालांकि, डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन यूरोपीय यूनियन के सदस्य हैं, नॉर्वे और आइसलैंड समूह का हिस्सा नहीं हैं।
See also  SSC GD Constable answer key 2026 OUT at ssc.gov.in; know how to raise objection

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. अमेरिका ने भारत को 675 प्राचीन मूर्तियां लौटाईं

30 अप्रैल को अमेरिका ने भारत को 675 प्राचीन मूर्तियां लौटाईं। ये मूर्तियां 14 मिलियन डॉलर यानी लगभग 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं।

  • ये सभी मूर्तियां तस्कर गिरोह स्मगल करके अमेरिका ले गए थे।
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में अटॉर्नी ऑफिस ने तस्करी की जांच के बाद इन कलाकृतियों को भारत को वापस करने की घोषणा की थी।
  • मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन एल ब्रैग जूनियर ने न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की काउंसल राजलक्ष्मी कदम की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में इन मूर्तियों की वापसी की घोषणा की थी।
  • लौटाई गई मूर्तियों में अवलोकितेश्वर (बोधिसत्व) की एक कांस्य प्रतिमा भी शामिल है, जो रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में थी, जिसकी कीमत 20 लाख डॉलर है।
  • इसे 1982 में चोरी करके अमेरिका ले जाया गया था और इसे 2025 में न्यूयॉर्क के एक प्राइवेट म्यूजियम से सीज किया गया था।
  • इन मूर्तियों में मध्य प्रदेश के एक मंदिर से साल 2000 में 75 लाख डॉलर की कीमत की एक लाल बलुआ पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी शामिल हैं।
  • साथ ही वापस आने वाली मूर्तियों में नृत्य करते गणेश की बलुआ पत्थर की प्रतिमा भी शामिल थी, जिसे स्मगलरों ने फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए 2012 में क्रिस्टीज न्यूयॉर्क में नीलाम की गई थीं।
साल 2000 में भगवान गणेश की ये मूर्ति चुराई गई थी।

साल 2000 में भगवान गणेश की ये मूर्ति चुराई गई थी।

4. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत दौरे पर आएंगे

30 अप्रैल को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम ने भारत के राजकीय दौरे की जानकारी दी। राष्ट्रपति लैम 5 से 7 मई तक भारत के राजकीय दौरे पर होंगे।

  • राष्ट्रपति लैम के साथ एक हाई लेवल डेलीगेशन भी आएगा, जिसमें वियतनाम सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
  • अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद राष्ट्रपति लैम का ये पहले दौरा है, जिसमें पहली यात्रा वो भारत की करेंगे।
  • राष्ट्रपति टू लैम 6 मई को राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।
  • राष्ट्रपति लैम अपनी भारत यात्रा के दौरान बोधगया और मुंबई भी जाएंगे।
  • भारत और वियतनाम के बीच ऐतिहासिक और लंबे समय से सभ्यतागत संबंध रहे हैं।
  • राष्ट्रपति लैम की ये दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाने की 10वीं वर्षगांठ है।
  • नेताओं के बीच बातचीत से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।
See also  SSC GD Constable recruitment 2018: Apply by tomorrow, registration date not to be extended | Jobs News
अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लैम का ये पहले दौरा है।

अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लैम का ये पहले दौरा है।

5. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को महेंद्रगिरी सौंपा

1 मई को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरी’ को भारतीय नौसेना को सौंप दिया है।

  • ये प्रोजेक्ट 17ए (P17A) के तहत बनने वाला छठा और आखिरी जहाज था।
  • महेंद्रगिरी आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा है और इसमें लगभग 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
  • महेंद्रगिरी युद्धपोत का नामकरण ओडिशा के पूर्वी घाट की ‘महेंद्रगिरी’ पर्वत चोटी के नाम पर किया गया है।
  • महेंद्रगिरी भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने मिलकर बनाया है।
  • ये फ्रिगेट 149 मीटर लंबा है और इसका वजन लगभग 6,670 टन है।
  • ये 28 समुद्री मील (नॉट्स) तक की स्पीड से चल सकता है। एक बार में ये जहाज 45 दिनों तक समुद्री अभियान चलाने में सक्षम है।
  • इसमें 8 ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलें, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (MR-SAM), और अत्याधुनिक पनडुब्बी-रोधी युद्ध सिस्टम शामिल हैं।
  • प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए जा रहे सात नीलगिरी क्लास के युद्धपोतों में से पहला एडवांस स्टेल्थ फ्रिगेट INS नीलगिरी को जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था।
  • साल 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था।
  • प्रोजेक्ट 17 और 17A के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं। जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि।

आज का इतिहास

  • 1519 में दुनिया के सबसे महान चित्रकारों में से एक, लियोनार्डो दा विंची का निधन।
  • 1921 में भारत रत्न और ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म हुआ था।
  • 1952 में दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी थी।
See also  NCERT Class 8 Social Science Book Revised

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

DRDO ने पहली बार हेलिकॉप्टर से 2 मिसाइल लॉन्च कीं:भारतीय गोल्फर विजय कुमार का निधन, 1 मई के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required