India-Cambodia Military Exercise Begins | May 5 Current Affairs


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का उद्घाटन किया

4 मई को प्रयागराज में उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी यानी नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 की शुरूआत हो गई।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 का उद्घाटन किया।
  • ये सिम्पोजियम भारतीय सेना (विशेषकर उत्तरी और मध्य कमान) और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) की संयुक्त रूप से आयोजित एक डिफेंस एग्जीबिशन है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों के ऑपरेशनल चैलेंज को दूर करने के लिए स्वदेशी तकनीकी इनोवेशन को प्रदर्शित करना है।
  • इसमें कुल 284 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिसमें सेना, उद्योग (MSME और स्टार्टअप्स) एवं शिक्षाविद और रिसर्चर शामिल होंगे।
  • इस प्रदर्शनी से भारतीय सेना की मारक क्षमता को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकों को बढ़ावा देना है।
सिम्पोजियम की थीम ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’ है।

सिम्पोजियम की थीम ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’ है।

2. भारत ने सबसे बड़ी प्राइवेट सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च की

4 मई को भारतीय स्टार्टअप गैलेक्सआई (GalaxEye) ने अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से अपनी सबसे बड़ी सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च की।

  • दृष्टि 190 किलो वजन के साथ भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सैटेलाइट है।
  • दृष्टि सैटेलाइट एक साथ ऑप्टिकल और रडार (SAR) दोनों से फोटो ले सकता है।
  • SAR यानी सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक बादलों, बारिश या रात में भी ये तस्वीर ले सकता है।
  • गैलेक्सआई ने इस टेक्नॉलजी को Opto-SAR नाम दिया है।
  • बाकी सैटेलाइट या तो मल्टी-स्पेक्ट्रल/हाइपर-स्पेक्ट्रल (ऑप्टिकल) इमेज लेते थे या SAR तकनीक का इस्तेमाल करते थे।
  • दृष्टि सैटेलाइट रक्षा, खेती, डिजास्टर मैनेजमेंट, समुद्री निगरानी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग जैसे कामों में मदद करेगी।
  • दृष्टि खराब मौसम में ऑप्टिकल इमेज नहीं मिलने पर AI से SAR डेटा को ऑप्टिकल जैसी तस्वीरों में बदल सकती है। इससे हर मौसम और हर समय इमेजिंग हो पाएगी।
  • भारत में बादलों की समस्या ज्यादा होती है, इसलिए ये हर मौसम में तस्वीर ले सकता है।
  • ये सैटेलाइट ISRO के 29 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स का साथ देगा।
  • 29 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स भारत के पास रिमोट सेंसिंग उपग्रहों का सबसे बड़ा समूह है।
See also  Big Railway Recruitment drive - Apply for 4,098 Junior Engineer posts from August 14; check details
IIT मद्रास के पूर्व छात्रों ने 2021 में गैलेक्सआई बनाया था।

IIT मद्रास के पूर्व छात्रों ने 2021 में गैलेक्सआई बनाया था।

निधन (DEATH) 3. मणिपुर के पूर्व मंत्री ए एस आर्थर का निधन

4 मई को मणिपुर के पूर्व मंत्री ए एस आर्थर का निधन हो गया। वे 99 साल के थे।

  • आर्थर ने पूर्व मुख्यमंत्री रिशांग कीशिंग के कार्यकाल के दौरान 1994 से 1997 तक वन और सामान्य प्रशासन मंत्री रहे।
  • राजनीति में एक्टिव होने से पहले आर्थर ने नागालैंड विधानसभा में स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। आर्थर मणिपुर की तंगकुल नागा कम्युनिटी के थे।
  • आर्थर 1984 में उखरुल (मणिपुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर जीते, बाद में कांग्रेस में शामिल हुए।
  • 1990 के दशक तक एक राजनीतिक व्यक्ति रहे। उनके परिवार में उनके बेटे अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर हैं, जो बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद हैं।
ए एस आर्थर मणिपुर विधानसभा से दो बार जीते।

ए एस आर्थर मणिपुर विधानसभा से दो बार जीते।

4. असम की पहली रेडियो जर्नलिस्ट लिली दास का निधन

3 मई को असम की पहली रेडियो जर्नलिस्ट लिली दास का निधन हो गया। वे 90 साल की थीं

  • लिली ऑल इंडिया रेडियो (AIR) की पहली असमिया महिला न्यूज रीडर थीं।
  • लिली ने 1955 में अपने करियर की शुरुआत की थी। असमिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उनका बड़ा नाम रहा।
  • लिली अपने स्पष्ट उच्चारण, प्रभावशाली प्रस्तुति और सार्वजनिक प्रसारण में योगदान के लिए श्रोताओं के बीच वे काफी पसंद की जाती थीं।
  • रेडियो पर अपनी लोकप्रियता के बावजूद, मलिक काफी हद तक टेलीविजन प्रस्तुतियों से दूर रहीं।
लिली दास की विशिष्ट आवाज असमिया रेडियो प्रसारण में ‘गोल्डन इरा’ मानी जाती थी।

लिली दास की विशिष्ट आवाज असमिया रेडियो प्रसारण में ‘गोल्डन इरा’ मानी जाती थी।

See also  RRB NTPC 2024 Exam Dates Awaited – Latest Updates

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. भारत-कंबोडिया ने सैन्य अभ्यास शुरू हुआ

4 मई को भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-II के दूसरे संस्करण के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी कंबोडिया के लिए रवाना हो गई है।

  • ये अभ्यास इस महीने की 4 से 17 तारीख तक टेको सेन नोम थॉम मिरास प्रोव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर (कैंप बेसिल) में शुरू हुआ है।
  • भारत और कंबोडिया के बीच जॉइंट ट्रेनिंग का उद्देश्य कॉर्डिनेशन और ऑपरेशनल एक्सरसाइज को बढ़ाना है।
  • भारत-कंबोडिया के बीच ये जॉइंट एक्सरसाइज काउंटर टेरेरिज्म, ऑपरेशनल एनकाउंटर के लिए ट्रेनिंग होगी।
  • भारतीय सेना की टुकड़ी में 120 कर्मी शामिल हैं, जबकि कंबोडियाई टुकड़ी में 160 कर्मी शामिल हैं।
  • रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह अभ्यास वैश्विक शांति बनाए रखने की दिशा में दोनों देशों की क्षमता को बढ़ाएगा।
भारत-कंबोडिया के बीच ट्रेनिंग में स्किल्स और मॉडर्न मिलिट्री प्रैक्टिस भी होंगी।

भारत-कंबोडिया के बीच ट्रेनिंग में स्किल्स और मॉडर्न मिलिट्री प्रैक्टिस भी होंगी।

6. प्रणय कुमार ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की

4 मई को बांग्लादेश में भारत के निवर्तमान उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा ने ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की।

  • दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बात की और भारत-बांग्लादेश संबंधों में चल रहे विकास की समीक्षा की।
  • दोनों प्रमुखों ने जन-केंद्रित सहयोग को मजबूत करने, आपसी हित और लाभ के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर चर्चा की।
  • ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और बांग्लादेश ढाका में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद दोनों देश आपसी संबंधों पर काम कर रहे हैं।
  • प्रणय कुमार वर्तमान में बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत हैं। इससे पहले वो बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त थे और वियतनाम में राजदूत भी रह चुके हैं।
See also  Over a lakh positions vacant in CAPFs and AR, 33,730 vacancies in CRPF: Govt to RS | Jobs News

आज का इतिहास

  • 1818 में मार्क्सवाद के जनक जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ।
  • 1919 में पेरिस में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
  • 2010 में ISRO ने एयर-ब्रीथिंग टेक्नोलॉजी से युक्त सबसे भारी साउंडिंग रॉकेट का सफल परीक्षण किया।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

रोहित जैन RBI के डिप्टी गवर्नर अपॉइंट हुए:नियाशी ट्राइब की पहली PhD होल्डर डॉ जोरम नीति आयोग की मेंबर बनीं, 4 मई के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required