IGNOU 1 Year Master’s Degree: 1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन


IGNOU 1 Year Master’s Degree: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU ने छात्रों के लिए एक बड़ी और खास सुविधा शुरू की है. यूनिवर्सिटी ने अब सिर्फ 1 साल में पूरी होने वाली मास्टर डिग्री के लिए 9 नए कोर्सेज शुरू किए हैं. यह पहल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 के तहत लाई गई है, जिसका मकसद छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा लचीलापन और तेज रास्ता देना है. खास बात यह है कि यह सुविधा हर किसी के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम यानी FYUP पूरा किया हो.  जिन छात्रों ने सामान्य तरीके से सिर्फ 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री ली है, वे इस 1 साल वाले कोर्स के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे और उन्हें IGNOU के पुराने वाले 2 साल के मास्टर डिग्री कोर्स में ही एडमिशन लेना होगा. 

किन-किन कोर्स में मिल रहा है एडमिशन

IGNOU ने जो 9 नए 1 साल के मास्टर डिग्री कोर्स शुरू किए हैं, उनमें MA इकोनॉमिक्स, MA सोशियोलॉजी, MA हिस्ट्री, MCom, MA जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, MA इंग्लिश, MA हिंदी, MA संस्कृत और MA उर्दू शामिल हैं. इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले अपना आधार कार्ड तैयार रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. इन नए कोर्सेज के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 रखी गई है, यानी जो भी छात्र इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना होगा. 

See also  NABARD Internship 2026: Stipend up to Rs 20,000 per month- how to apply

यह भी पढ़ेंः AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी

कैसे करें आवेदन

इन कोर्स में एडमिशन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. सबसे पहले छात्रों को IGNOU के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा. इसके बाद “New Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालना होगा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसी लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करके अपनी पसंद का कोर्स और स्टडी सेंटर चुनना होगा. इसके बाद जरूरी पर्सनल, एकेडमिक और कम्युनिकेशन डिटेल्स भरनी होंगी और जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे. सारी डिटेल्स भरने के बाद आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दिया जाता है.  यह नई सुविधा उन छात्रों के लिए बड़ा फायदा है, जिन्होंने 4 साल की ग्रेजुएशन पूरी की है, क्योंकि अब उन्हें मास्टर डिग्री के लिए 2 साल की जगह सिर्फ 1 साल ही लगेगा, जिससे उनकी पढ़ाई का समय काफी कम हो जाएगा और वे जल्दी नौकरी या आगे की पढ़ाई की तरफ बढ़ सकेंगे. 

यह भी पढ़ेंः क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  IIT Bombay announces UCEED, CEED 2027 examination date

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required