IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका


IBPS PO recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन में प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 की वैकेंसी में बड़ा इजाफा किया है. संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार दोनों भर्तियों में कुल 8,400 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. वहीं इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 21 जुलाई को आखिरी मौका है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. 

रिवाइज्ड वैकेंसी में बढ़ी पदों की संख्या 

आईबीपीएस की ओर से 20 जुलाई को जारी संशोधित वैकेंसी लिस्ट के अनुसार पीओ भर्ती में पदों की संख्या 6,715 से बढ़कर 7,365 कर दी गई है, यानी कुल 650 नए पद जोड़े गए हैं. वहीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में 745 से बढ़ाकर 1035 पद कर दिए गए हैं. इस तरह दोनों भर्तियों में कुल 940 नई वैकेंसी बढ़ाई गई है. 

पीओ भर्ती में किस बैंक में कितनी वैकेंसी? 

संशोधित लिस्ट के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा में सबसे ज्यादा 1900 पद है. इसके बाद केनरा बैंक में 1500 पद, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1100 पद, इंडियन बैंक में 650 पद, इंडियन ओवरसीज बैंक में 550 पद, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 500-500 पद, पंजाब नेशनल बैंक में 504 और पंजाब एंड सिंध बैंक में 161 पद हैं. यूके बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अभी तक अपनी रिक्तियां रिपोर्ट नहीं की है, इसलिए आगे भी वैकेंसी बढ़ने की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा अगर कैटेगरी के आधार पर देखें तो आईबीपीएस पीओ भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 2936, ओबीसी के लिए 2,015, एससी के लिए 1,131, एसटी के लिए 562 और ईडब्ल्यूएस के लिए 721 पद निर्धारित किए गए हैं. पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी का आरक्षण इन्हीं व्यक्तियों में शामिल किया गया है. 

See also  DU UG admission 2026 underway; check list of top 10 colleges

ये भी पढ़ें-CBSE Class 9 New Books 2026: CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू

कौन कर सकता है आवेदन?

आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि 

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त को आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर को प्रस्तावित है. आईबीपीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 21 जुलाई है. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और आवेदन फीस भरनी होगी.  वहीं अंतिम समय में तकनीकी परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  CBSE to refund excess amounts deducted for 12th scanned answer book copies

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required