Government Jobs 2026 : इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी


Government Jobs 2026 : अगर आपका सपना सरकारी नौकरी पाने का है, तो आने वाले महीनों में आपके पास कई बड़े मौके आने वाले हैं. केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से अलग-अलग विभागों में हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और कई नई भर्तियों का भी इंतजार है. ऐसे में जो उम्मीदवार अभी से तैयारी शुरू करेंगे, उनके लिए प्रतियोगिता में आगे निकलने का बेहतर मौका होगा. खासतौर पर 3 राज्यों में बड़ी संख्या में सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है. तो आइए जानते हैं कि इस साल किन 3 राज्यों में बंपर वैकेंसी आ रही है. 

इस साल किन 3 राज्यों में बंपर वैकेंसी आ रही है?

1. उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश में साल 2026 के दौरान पुलिस, शिक्षा और राजस्व विभागों में बड़े स्तर पर भर्ती अभियान प्रस्तावित हैं, जिनके तहत करीब 1.5 लाख सरकारी पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं. इनमें यूपीपीएससी पीसीएस 2026 की 500 रिक्तियां भी शामिल हैं, जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी गई है. इसके अलावा राजस्व विभाग में लेखपाल समेत लगभग 20,000 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है. इन बड़े भर्ती अभियानों के चलते 2026 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी साल माना जा रहा है. 
 
2. राजस्थान – राजस्थान में भी इस साल बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां आने वाली हैं. राज्य में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से कई विभागों में भर्ती की जाएगी. इसके साथ ही राजस्थान एलडीसी (LDC) जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है. इन भर्तियों के जरिए अलग-अलग विभागों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसलिए जो अभ्यर्थी राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह जरूरी अवसर माना जा रहा है. 

See also  AP EAMCET 2026 Results Postponed, To Be Announced After Supplementary Exam Results | Education and Career News

यह भी पढ़ें – NEET रिजल्ट में NTA पर फिर सवाल, छात्रा बोली- 668 की जगह मिले 11 अंक 

3. कर्नाटक – कर्नाटक में भी इस साल सरकारी नौकरियों के कई अवसर सामने आए हैं. राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 2,314 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा शिक्षा विभाग में भी अलग-अलग  शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है. जो उम्मीदवार पुलिस सेवा या शिक्षा विभाग में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है. 

आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जरूर देखनी चाहिए. आवेदन करते समय जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें, तय फीस करें और लास्ट डेट से पहले फॉर्म सबमिट करें. आवेदन के बाद परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट भी समय-समय पर देखते रहें.

यह भी पढ़ें – भारत में ग्रेजुएट बेरोजगारी 22.7%, डिग्री बढ़ी लेकिन नौकरी नहीं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Three Prelims failures, one Mains setback: How Tripti Kalhan turned disappointment into AIR 199 in UPSC

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required