EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन


इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड ने एक्सपीरियंस इंजीनियरों के लिए भर्ती निकाली है. यह भर्ती 109 पदों के लिए निकाली गई है. इन पदों में एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 2, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 3, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 4 और एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड 2 शामिल है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 से 2 नवंबर 2026 तक खुली है. वहीं आपको बता दें कि इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार नाइजीरिया, इथोपिया और भारत में फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन डिवीजन में काम करेंगे. 

इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना किसी लिखित परीक्षा के डायरेक्टर वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. वहीं आपको बता दें कि यह भर्ती मानव संसाधन विकास विभाग/भर्ती/विज्ञापन/2026-27/11 के तहत की जा रही है. इसके अलावा इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रैक्ट के बेस पर होगा. 

भर्ती के लिए क्या है क्वालिफिकेशन? 

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 2, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 3, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेट 4 और 1 पदों के लिए इस भर्ती में अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है. पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से सिविल, मैकेनिकल, वेल्डिंग, एनडीटी, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए.

  विभाग                                 पद
एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड II-       19
एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III-       47
एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV-       36
एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड II-         7

ये भी पढ़ें-NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

See also  '35,000 Applicants & 7,000 Spot Offers': Massive Turnout At Youth Congress Job Fair On Rahul Gandhi's Birthday | Education and Career News

आयु सीमा और सैलरी 

इस भर्ती के लिए आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग है. जैसे एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 2 के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है. एसोसिएट ग्रेड 3 के पदों पर अधिकतम आयु 41 वर्ष है और एसोसिएट ग्रेड 4 के पदों पर अधिकतम आयु 45 वर्ष है. इसके अलावा एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड 2 के पदों पर अधिकतम आयु 37 वर्ष है.  इन सभी पदों पर सैलरी भी पदों के अनुसार अलग-अलग है. जैसे एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 2 के पदों पर सैलरी 72,000 से लेकर 80,000 रुपये हैं. एसोसिएट ग्रेड 3 के पदों पर 86,400 से 96,000 तक सैलरी हैं. एसोसिएट ग्रेड 4 के पदों पर सैलरी 1,00,800 से 1,12,000 रुपये हैं.  वहीं एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड 2 के पदों पर 72,000 से 80,000 रुपये तक सैलरी है. 

EIL इंजीनियर के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • EIL इंजीनियर के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से दर्ज करें. 
  • अब अंकों के प्रतिशत को बगैर बदलाव के जस का तस भरें
  • इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छी तरह जांच कर सबमिट कर दें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का कंफर्मेशन पेज निकाल लें.

ये भी पढ़ें-इन पांच भर्तियों पर आवेदन आज हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required