du recruitment 2026 dyal singh college jobs open
क्या आप भी अच्छी नौकरी की तलाश में है। दरअसल, दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज में नौकरी करने का सुनहरा मौका आया है। बता दें कि, दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आधिकारिक विज्ञापन कॉलेज ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.dsc.du.ac.in पर जारी किया है। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
12वीं पास भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं उनके लिए भी पोस्ट है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2026 है।
डीयू नॉन टीचिंग भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है?
-सीनियर असिस्टेंट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होना अनिवार्य। इसके साथ ही असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 3 साल का अनुभव हो। वर्क एक्सपीरियंस सेंट्रल/स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी या पीएसयू या अन्य संस्थानों का हो।
– सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर्स)-किसी भी विषय में मास्टर्स की डिग्री। इसके साथ ही 2 साल दो साल रिलेटेड काम का अनुभव होना जरुरी है। यदि आपके पास बैचलर डिग्री है, तो आपके पास 5 साल का अनुभव होना जरुरी है।
– असिस्टेंट- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री और दो साल अनुभव जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर हो। इंग्लिश टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग 30 शब्दों प्रति मिनट के हिसाब से आती हो।
– लैबोरेट्री असिस्टेंट- बैचलर डिग्री और कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस होना जरुरी है।
जूनियर असिस्टेंट- मान्यता प्राप्त बोर्ड से बैचलर की डिग्री और इसके साथ ही 35 शब्दों मिनट की स्पीड से इंग्लिश टाइपिंग और 30wpm हिंदी टाइपिंग आना जरुरी है।
– लाइब्रेरी अटेंडेंट- 12वीं पास के साथ लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया हो।
– लैबोरेट्री अटेंडेंट – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास की हो। या फिर 10वीं के साथ लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
डीयू नॉन टीचिंग वैकेंसी में अप्लाई कैसे करें?
– सबसे पहले आप कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.dsc.du.ac.in पर विजिट करें।
– अब आपके सामने नॉन टीचिंग भर्ती में अप्लाई करने के लिए एक लिंक आएगा। इस पर क्लिक करते ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर चले जाएंगे।
– यदि आप यहां नए हैं, तो पहले Sign up के लिए अपना अकाउंट क्रिएट करें।
– अब आप ईमेल आईडी भरे पासवर्ड क्रिएट करें और मोबाइल नंबर की डिटेल भरें।
– फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
– इसके बाद अपनी पर्सनल, एजुकेशनल डिटेल्स भरें। इसके साथ ही अपना अनुभव और बाकी जानकारी को अच्छे से भर दें।
– अपनी कैटेगिरी, एक्सपीरियंस जो भी डिटेल मांगी गई है, वो सही से भरें।
– इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें। फाइल का साइज सही होना चाहिए। पूरा फॉर्म भरने फिल होने के बाद अनारक्षित कैंडिडेट्स को 1000/-, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिलाओं को 800/- और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी को 600/- रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
– फॉर्म पूरा भरने के बाद सबमिट कर दें और आखिर में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।