DU Assistant Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में 215 पदों पर निकली भर्ती, 19 नवंबर तक करें आवेदन


हर किसी का सपना होता है कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी करें। अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर बताने जा रहे हैं। असल में डीयू ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहता है, वो लोग जल्द ही वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 नवंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि, इस भर्ती अभियान के चलते कुल 215 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 164 पद, एससी के लिए कुल 33 पद और एसटी के लिए कुल 18 पद आरक्षित है।

आवेदन करने के लिए जरुरी पात्रता

डीयू में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में 2 सालों का अनुभव होना जरुरी है। उम्मीदवारों की अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

कैस होगा चयन

उम्मीदवार को सबसे पहले चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य विज्ञान,  रीजनिंग, गणित आदि विषयों से 200 अंकों के 100 सवाल आएंगे। इस परीक्षा में हर एक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और यह स्किल टेस्ट 100 अंकों के लिए आयोजियत कराया जाएगा।

See also  NEET UG 2026 AIR 20 holder says ‘I deactivated Instagram in Class 11’; shares study strategy for future aspirants



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required