DRDO में 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू, ITI पास वालों को मिलेगी नौकरी


आईटीआई पास कर चुके युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में करियर शुरू करने का एक और शानदार मौका सामने आया है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की एक प्रमुख प्रयोगशाला कॉम्बैट आईटी व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनिंग की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि सीधे वॉक इन इंटरव्यू के जरिए ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. 

कुल कितनी वैकेंसी और कब होगा इंटरव्यू? 

इस भर्ती के तहत कुल 93 पदों पर अप्रेंटिस ट्रेनिंग की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू 8 और 9 सितंबर 2026 को चेन्नई की आवडी स्थित सीवीआरडीई परिसर में आयोजित किया जाएगा. इंटरव्यू का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है. इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ तय समय पर इस जगह पहुंचना होगा. 

किन-किन ट्रेड्स में मिलेगा मौका? 

यह भर्ती कुल 18 अलग-अलग ट्रेड्स के लिए निकाली गई है. इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) के लिए 13 पद, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) के लिए 10 पद, इलेक्ट्रीशियन के लिए 12 पद, फिटर के लिए 10 पद, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) के लिए 8 पद और मशीनिस्ट के लिए पांच पद रखे गए हैं. इसके अलावा पेंटर के लिए 1 पद, प्लंबर के लिए 3 पद, टर्नर के लिए 5 पद, वेल्डर के लिए 5 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए 6 पद उपलब्ध है. शीट मेटल वर्कर, कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर एंड पेरिफेरल्स हार्डवेयर रिपेयर एंड मेंटेनेंस मैकेनिक के लिए एक-एक पद रखा गया है, जबकि फोटोग्राफर के लिए 4 बुक बाइंडर के लिए 2, सीएडी-सीएएम ऑपरेटर कम प्रोग्रामर के लिए 3 और फूड प्रोडक्शन (जनरल ट्रेड) के लिए भी तीन पद निर्धारित हैं. 

See also  NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा देने जा रहे हैं? बस यात्रा रहेगी फ्री, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

हर महीने मिलेगा इतना स्टाइपेंड 

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. ज्यादातर ट्रेड्स के लिए यह स्टाइपेंड करीब 11,040 प्रतिमाह रखा गया है, जबकि कोपा, पेंटर, वेल्डर, कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन, कंप्यूटर एंड पेरिफेरल्स हार्डवेयर रिपेयर मैकेनिक और सीएडी-सीएएम ऑपरेटर कम प्रोग्रामर जैसी कुछ ट्रेड्स में यह राशि करीब 10,560 रुपये प्रतिमाह तय की गई है. 

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका, क्या है योग्यता?

इस अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास एनसीवीटी या एसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है. ज्यादातर ट्रेड्स के लिए आईटीआई कोर्स की न्यूनतम अवधि 2 साल होनी चाहिए. हालांकि कोपा, पेंटर, प्लंबर, वेल्डर और फूड प्रोडक्शन जैसी कुछ ट्रेड्स को इस शर्त से छूट दी गई है. इसके साथ ही सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 2023, 2024, 2025 या 2026 में आईटीआई परीक्षा पास की हो. इससे पहले पास होने वाले उम्मीदवार इस अप्रेंटिसशिप के लिए एलिजिबल नहीं माने जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए एनसीवीटी- एसीवीटी एमआईएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना भी अनिवार्य है और आवेदन के समय अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा. जिसे वॉक इन इंटरव्यू के समय जांचा जाएगा. 

ये भी पढ़ें-UP Special TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 5 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की आईटीआई परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद शॉर्ट लिस्ट में उम्मीदवारों को वॉ इन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जहां उनके डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. इन सभी चरणों को पार करने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा और चुने गए उम्मीदवारों को सीवीआरडीई, आवडी चेन्नई में उसी दिन मौके पर जॉइनिंग लेटर भी दे दिया जाएगा. 

See also  PAU CET 2026 admit card to be released soon at pau-apms.in: Check date, steps to download hall ticket here

यह डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी 

वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार को अपने साथ 10वीं या 12वीं की मार्कशीट, आईटीआई की मार्कशीट, एनसीवीटी-एसीवीटी सर्टिफिकेट लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें-CBT मोड में होगी NEET-UG 2027 परीक्षा? नए टेस्टिंग सेंटर की तैयारी तेज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required