CUET-UG 2026 परीक्षा टली, 28 मई की दोनों शिफ्ट स्थगित, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET-UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 28 मई को होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव के बाद लिया गया है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस दिन तय थी, उन्हें अब नई तारीख का इंतजार करना होगा. NTA ने साफ किया है कि संशोधित शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा.

क्यों टाली गई परीक्षा

NTA के मुताबिक, सरकार की ओर से ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए 28 मई 2026 को होने वाली CUET-UG परीक्षा की दोनों शिफ्ट्स को स्थगित कर दिया गया है.

दोनों शिफ्ट्स प्रभावित

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 28 मई को निर्धारित सुबह और दोपहर दोनों शिफ्ट्स की परीक्षाएं अब नहीं होंगी. इस दिन परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों पर यह फैसला लागू होगा. न्यूज एजेंसी ANI ने भी इस जानकारी अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है.

नई तारीख का इंतजार

NTA ने कहा है कि प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि उन्हें ताजा अपडेट मिल सके.

See also  UP School Reopen 2026: गर्मी की छुट्टियां खत्म,उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कल से लौटेगी रौनक

यह भी पढ़ें: SSC GD Constable 2026 Exam Date: SSC ने अचानक बदली GD कांस्टेबल परीक्षा की डेट, अब इस दिन होगा एग्जाम

क्या है CUET-UG परीक्षा

CUET-UG (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) देशभर में आयोजित होने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इसके जरिए केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों समेत 280 से ज्यादा संस्थानों में स्नातक कोर्स में दाखिला मिलता है.

आधिकारिक नोटिस भी जारी

NTA ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी किया है, जिसमें 22 मई के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के मेमोरेंडम का हवाला दिया गया है. साथ ही छात्रों को हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के जरिए सहायता लेने की सुविधा भी दी गई है.

यह भी पढ़ें: CBSE पोर्टल की गड़बड़ियों पर केंद्र सरकार सख्त, IIT मद्रास और IIT कानपुर के विशेषज्ञ करेंगे मदद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required