CUET UG 2026 की टॉपर देविना ने बताया सफलता का फॉर्मूला, बोलीं- घंटों नहीं, नियमित पढ़ाई जरूरी


कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान देविना गहलोत ने प्राप्त किया है. एग्जाम में सबसे ज्यादा एनटीए स्कोर प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. 

देविना ने कहा कि इस उपलब्धि से उन्हें बहुत खुशी हो रही है. हालांकि उन्हें विश्वास था कि उनका पेपर अच्छा गया है, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पूरे देश में पहला स्थान हासिल करेंगी. सफलता के पीछे का राज बताते हुए देविना ने कहा कि केवल लंबे समय तक पढ़ाई करना ही सफलता की कुंजी नहीं है. 

उन्होंने कहा कि रोजाना तय समय पर पढ़ाई करने से विषयों पर अच्छी पकड़ बनती है. साथ ही पढ़ाई के बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेना भी जरूरी है, जिससे दिमाग तरोताजा रहता है और पढ़ाई में ध्यान बेहतर तरीके से लग पाता है.

पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना 

देविना ने बताया कि शुरुआत में उन्हें भी पढ़ाई के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. कई बार ऐसा लगता था कि परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होगा. लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने नियमित रूप से पढ़ाई शुरू की, उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया. मेहनत और अनुशासन की मदद से उन्होंने अपनी कमजोरियों को दूर किया और सफलता हासिल की.

See also  JoSAA Counselling 2026 से पहले IITs का मास्टरस्ट्रोक, बढ़ीं सीटें और शुरू हुए 18 नए प्रोग्राम

उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया. देविना का कहना है कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों ने हर कदम पर उनका साथ दिया. उनके सहयोग और प्रेरणा के बिना यह सफलता हासिल करना संभव नहीं था.

साहित्य में भी है खास काफी

पढ़ाई के अलावा देविना को साहित्य में भी काफी रुचि है. उन्हें किताबें पढ़ना और लेखन करना पसंद है. उन्होंने बताया कि भविष्य में वह अंग्रेजी साहित्य (English Literature) में ऑनर्स करने की योजना बना रही हैं. उनका मानना है कि साहित्य न केवल ज्ञान बढ़ाता है, बल्कि सोचने और समझने की क्षमता को भी विकसित करता है.

देविना की इस उपलब्धि पर उनके पिता और भाजपा विधायक कैलाश गहलोत ने भी गर्व व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपनी बेटी की मेहनत और लगन की सराहना की.

यह भी पढ़ें – Bihar Internship Scheme: ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका दे रही यह सरकार, हर महीने मिलेंगे 12300 रुपये

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

See also  NEET-SS 2025 counselling delay draws doctors' ire online as Round 2 remains on hold

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required