CBSE Syllabus Update | Class 9 & 10 Subjects Change & Optional List


  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Syllabus Update | Class 9 & 10 Subjects Change & Optional List

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने 29 अक्टूबर को एक नया सर्कुलर जारी। इसमें यह बताया गया कि कक्षा 9वीं के स्टूडेंट्स को कौन से सब्जेक्ट पढ़ने होंगे और कक्षा 10वीं में उनका असेसमेंट कैसे किया जाएगा।

CBSE ने इस साल कक्षा 9वीं से अगले साल कक्षा 10वीं में जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्कीम ऑफ स्टडीज में बदलाव किया है। इस सर्कुलर के मुताबिक, अब कक्षा 10वीं में ‘एनवायरमेंटल एजुकेशन’ विषय नहीं पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा 9वीं में इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मॉड्यूल भी इन बैचेस के सिलेबस का हिस्सा नहीं होंगे।

जो छात्र अभी 2026-27 में कक्षा 10वीं में पढ़ रहे हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा बल्कि उनकी पढ़ाई पुराने सिलेबस के अनुसार ही चलेगी।

नई योजना के तहत अब छात्रों को कुल 9 अनिवार्य विषय पढ़ना होंगे। इसमें वोकेशनल एजुकेशन को अनिवार्य किया गया है। यह नई योजना छात्रों से अतिरिक्त विषयों का बोझ कम करने के लिए बनाई गई है।

इसका मकसद यह है कि छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल स्किल्स भी सीख सकें। इससे उन्हें बेहतर करियर बनाने में मदद मिल सकेगी।

हर मेन सब्जेक्ट में 33% मार्क्स जरूरी

दसवीं में पास होने के लिए दोनों मेन लैंग्वेज, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस में अलग-अलग 33%अंक लाना जरूरी होगा। इसमें रिटन और इंटरनल एसेसमेंट के मार्क्स जुड़ेंगे।

अगर कोई स्टूडेंट्स मैथ्स, साइंस या सोशल साइंस में से किसी एक विषय में फेल होता है और स्किल विषय की बोर्ड परीक्षा पास कर चुका है, तो स्किल विषय से उस विषय को बदला जा सकेगा यानी वह फेल नहीं होगा। बोर्ड का यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ऑप्शनल सब्जेक्ट के लिए 57 सब्जेक्ट की लिस्ट जारी

See also  Mayurbhanj sisters crack neet without coaching odisha study struggle

कक्षा 9वीं और आगामी 2028 की कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स एक ऑप्शनल सब्जेक्ट भी चुन सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए 57 सब्जेक्ट की लिस्ट जारी की है। स्टूडेंट्स अपनी रूचि के अनुसार, लैंग्वेज, कंप्यूटर एप्लिकेशन, होम साइंस, पेंटिंग, संगीत और बिजनेस से जुड़े विषयों में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।

स्पेशल एजुकेशन स्टूडेंट्स को 4 अन्य विषय चुनने की छूट

इंटरनल असेसमेंट वाले सब्जेक्ट में 33 से 40 अंक पर डी ग्रेड और 33 से कम पर ई ग्रेड मिलेगा। डी या उससे ऊपर ग्रेड पाने वाले स्टूडेंट्स को स्कूल, सर्टिफिकेट जारी करेगा। स्पेशल एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स को एक अनिवार्य भाषा के साथ चार अन्य विषय चुनने की छूट भी दी जाएगी।

कक्षा 9वीं में आर्ट एजुकेशन और फिजिकल एजुकेशन के लिए स्कूल मार्क्स के बजाय ग्रेड देंगे। ग्रेड D या उससे ज्यादा ग्रेड लाने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

एडवांस लेवल विषय चुनने का विकल्प भी मौजूद

नए सर्कुलर के अनुसार, इस साल से कक्षा 9वीं और अगले साल से कक्षा 10वीं के छात्रों के पास अब मुख्य विषयों के तौर पर एडवांस लेवल मैथ्स और एडवांस लेवल साइंस को चुनने का विकल्प भी मौजूद रहेगा।

जो छात्र आगे चलकर इंजीनियरिंग या साइंटिफिक रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, वे इन एडवांस विषयों को चुनकर अपने फंडामेंटल्स क्लियर कर सकते हैं।

स्किल एजुकेशन के नए ऑप्शन शामिल

CBSE ने स्किल एजुकेशन के नए ऑप्शन के तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन को शामिल किया है।

अप्रैल 2026 से ये विषय भी हटा

See also  Foreign Universities in India: August Batch Starts, Study Cost Reduced 30-40%

इस साल अप्रैल 2026 से कक्षा 9वीं के सिलेबस से इंग्लिश कम्युनिकेटिव सब्जेक्ट बंद हुआ। अब सिर्फ इंग्लिश कोर्स शामिल है। वहीं 10वीं कक्षा में पहले से इंग्लिश कम्युनिकेटिव पढ़ रहे स्टूडेंट्स इसे जारी रख सकते हैं।

सीबीएसई के एकेडमिक सर्कुलर का नोटिफिकेशन लिंक

सीबीएसई स्किल एजुकेशनल नोटिफिकेशन लिंक

ये खबर भी पढ़ें

DU में PhD एडमिशन के लिए इंटरव्यू रद्द:JNU में विवाद, एससी, एसटी को सीटें कम, सिलेक्शन प्रोसेस में गड़बड़ी का आरोप

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हिंदी पीएचडी एडमिशन के लिए जारी नोटिफिकेशन रद्द कर दिया है। इसकी वजह स्टूडेंट्स ने इंटरव्यू के लिए बहुत कम समय दिए जाने और सिलेक्शन प्रोसेस के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की संख्या को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें

ये खबर भी पढ़ें

DU में PhD एडमिशन के लिए इंटरव्यू रद्द:JNU में विवाद, एससी, एसटी को सीटें कम, सिलेक्शन प्रोसेस में गड़बड़ी का आरोप

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हिंदी पीएचडी एडमिशन के लिए जारी नोटिफिकेशन रद्द कर दिया है। इसकी वजह स्टूडेंट्स ने इंटरव्यू के लिए बहुत कम समय दिए जाने और सिलेक्शन प्रोसेस के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की संख्या को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें



Source link

See also  RPSC Recruitment: Lecturer (Special Education) 121 Posts Last Date Approaching

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required