CBSE Schools AI Course Launch


  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Schools AI Course Launch | Classes 3 To 12 Computational Thinking

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए इस साल से कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और AI का नया कोर्स लागू किया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए भी AI और संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए मॉड्यूल तैयार है।

स्पेशल एक्टिविटी-बेस्ड मॉड्यूल लॉन्च

NCERT ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और AI का 20 घंटे का एक स्पेशल एक्टिविटी-बेस्ड मॉड्यूल लॉन्च किया है। इस मॉड्यूल को IIT मद्रास, IIT जोधपुर और NCERT के एक्सपर्ट ने मिलकर तैयार किया है।

इस विषय की एग्जाम अलग से नहीं होगी

कक्षा 9 से 12 के लिए तैयार मॉड्यूल का एसेसमेंट स्कूल लेवल पर किया जाएगा। कक्षा 9 में CT और AI मॉड्यूल जरूरी है। जबकि 10वीं के स्टूडेंट्स पुरानी व्यवस्था के अनुसार पढ़ाई जारी रखेंगे।

स्टूडेंट्स को बनाना होगी क्यूरियस नोटबुक

AI की प्रैक्टिस के लिए स्टूडेंट्स को अपनी एक्टिविटीज रिकॉर्ड करने के लिए एक क्यूरियस नोटबुक बनानी होगी। इसके अलावा, जिन स्कूलों में कंप्यूटर या इंटरनेट की कमी है, वहां टीचर पेपर और ग्रुप डिस्कशन के जरिए इसे अनप्लग मोड में भी पढ़ा सकेंगे।

कक्षा 3 से 5 के लिए साल में 50 घंटे तय

CBSE ने कक्षा 3 से 5 लिए AI को अलग विषय के बजाय मैथ्स और ‘द वर्ल्ड अराउंड अस’ (TWAU) जैसे विषयों के साथ गेम, पहेलियों और एक्टिविटीज के जरिए पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए साल में लगभग 50 घंटे तय किए गए हैं।

इस तरह छोटी क्लास से बच्चे कोडिंग, डेटा साइंस, डिजिटल तकनीक और AI से जुड़े करियर के लिए तैयार हो सकेंगे।

See also  Karnataka Medical Colleges Canteen Expired Food Violation Notice

कक्षा 3 से 8 के लिए AI लर्निंग का नोटिफिकेशन लिंक

CBSE स्किल एजुकेशन पोर्टल लिंक

ये खबर भी पढ़ें

अशोक सेन ‘ऑस्कर क्लेन मेडल’ पाने वाले पहले भारतीय बने:IIT कानपुर से फिजिक्स में मास्टर्स किया, 2001 में पद्म श्री मिला जानें पूरी प्रोफाइल

फिजिक्स साइंटिस्ट अशोक सेन को प्रतिष्ठित ‘ऑस्कर क्लेन मेडल’ से सम्मानित किया गया है। अशोक ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required