CBSE Result Update: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में देरी, नतीजों के इंतजार में अभी भी 13% छात्र


CBSE Result Update: 12वीं कक्षा के री-इवैल्यूएशन के बाद CBSE की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के रिजल्ट को जारी करने में देरी हो रही है, जिसके कारण देश में लाखों छात्र परेशान हो रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कुल 1.6 लाख से ज्यादा छात्रों ने CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था और उनमें से कई नतीजों के इंतजार में हैं.

सीबीएसई के मुताबिक, नतीजे चरणों में जारी किए जा रहे हैं और 21 जून को कुल आवेदनों में से 87 प्रतिशत के नतीजे घोषित कर दिए गए थे.  इसका मतलब है कि अभी भी करीब 13 प्रतिशत छात्रों के नतीजे आना बाकी हैं और यह देरी उनके लिए बेहद चिंता का विषय बन रही है. क्योंकि कॉलेज एडमिशन की तारीखें नजदीक आ रही हैं, जिससे बच्चे फ्रस्ट्रेट और परेशान हो रहे हैं. यही वजह है कि इस मुद्दा पर देश भर कि नजर है. 

छात्रों की बढ़ती बेचैनी

जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 7 जून को बंद कर दिया गया था. उसके बाद छात्रों ने लंबा इंतजार किया, जिससे परेशान होकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी जाहिर करना शुरू कर दिया और बहुत से बच्चे CBSE को मेल भी भेज रहे हैं ताकि उन्हें अपडेट मिल सके. एक छात्र ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सीबीएसई री-इवैल्यूएशन 2026 के नतीजे 87 प्रतिशत छात्रों के लिए 21 जून से ही आ गए हैं, लेकिन उसके जैसे कई छात्रों का स्टेटस अभी भी “अंडर प्रोसेस” दिखा रहा है, जिसकी वजह से कॉलेज काउंसलिंग की डेडलाइन नजदीक आने पर भारी तनाव हो रहा है.

See also  CHSE Odisha 12th scorecard 2026 link at orissaresults.nic.in: Login credentials, steps to download scorecard

एक और छात्र ने चिंता जताते हुए लिखा कि जहां दूसरे बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर चुके हैं, वहीं जो लोग री-इवैल्यूएशन के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, वे हर दिन पोर्टल को रिफ्रेश करने में फंसे हुए हैं.  वहीं कुछ छात्रों ने अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिका और संशोधित कॉपी की मांग भी की है, क्योंकि एडमिशन और आगे की वेरिफिकेशन के लिए उन्हें पूरे दस्तावेज चाहिए. 

एडमिशन प्रक्रिया में हो रही देरी 

कई बड़ी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाएं आगे बढ़ चुकी हैं. जैसे NEET-UG की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है और कई यूनिवर्सिटीज में काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया लगातार जारी है, जिससे कई छात्र इस बात को लेकर परेशान हैं कि बिना अपनी फाइनल 12वीं की मार्कशीट के वे ये सारी प्रक्रियाएं कैसे पूरी करेंगे.  कुछ छात्रों का कहना है कि वे जहां जरूरी है वहां अपनी मार्कशीट जमा नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ को डर है कि अगर उनके अपडेटेड नतीजे समय पर नहीं आए तो वे एडमिशन प्रक्रिया में काउंसलिंग राउंड से चूक जाएंगे. 

यह भी पढ़ेंः DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई

ऐसे करें अपना स्टेटस

जो छात्र अभी भी अपने री-इवैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे results.digilocker.gov.in पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप खोलकर अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा और अगर अकाउंट नहीं है तो पहले एक नया अकाउंट बनाना होगा. होमपेज पर CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन बोर्ड रिजल्ट का ऑप्शन ढूंढकर उस पर क्लिक करें, जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसके अलावा छात्र cbse.gov.in  जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर भी जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

See also  CBI Chief Salary: कितनी होती है सीबीआई चीफ की सैलरी, कौन करता है इस पद पर नियुक्ति?

यह भी पढ़ेंः UPSC में निकलीं बंपर भर्तियां, कई मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी; इस तरह कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required