CBSE Board 2026: सीबीएसई आंसर शीट की स्कैन कॉपी लेने की तारीख फिर बढ़ी, अब 25 मई रात तक करें आवेदन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सीबीएसई ने मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई.
  • तकनीकी खराबी और भुगतान समस्याओं के कारण तारीख में कई बार किया गया विस्तार.
  • पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की तारीख स्कैन कॉपी मिलने के बाद अलग से की जाएगी जारी.
  • शिक्षा मंत्री ने रिपोर्ट मांगी, IIT विशेषज्ञ पोर्टल और मूल्यांकन व्यवस्था की करेंगे जांच.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने मूल्यांकित आंसर शीट की स्कैन कॉपी लेने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ाकर 25 मई 2026 रात 12 बजे तक कर दी है. पोर्टल और भुगतान से जुड़ी लगातार शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया.CBSE ने पहले आवेदन की अंतिम तारीख 22 मई तय की थी इसके बाद छात्रों को वेबसाइट और भुगतान प्रणाली में दिक्कतें आने लगीं. शिकायतें बढ़ने पर बोर्ड ने पहले 23 मई, फिर 24 मई और अब 25 मई रात 12 बजे तक आवेदन की सुविधा जारी रखने का फैसला किया है.

कई छात्रों और अभिभावकों ने बताया कि स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करते समय पोर्टल बार-बार बंद हो रहा था.कुछ छात्रों का भुगतान कट गया लेकिन आवेदन पूरा नहीं हो पाया. इसी वजह से सीबीएसई को तारीख बढ़ानी पड़ी.

जल्द शुरू होगी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

सीबीएसई ने साफ किया है कि स्कैन कॉपी उपलब्ध कराने के बाद पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका जांच प्रक्रिया की तारीख अलग से जारी की जाएगी. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तय समय के अंदर आवेदन जरूर कर लें.

See also  UPSC prelims 2026 exam analysis: Experts call GS paper unconventional, difficult and highly unpredictable; suggest lower cutoff

यह भी पढ़ें – NEET UG Re-Exam 2026 : पंजाब के बाद अब इस राज्य में भी NEET छात्रों को मिलेगी फ्री बस, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट

शिक्षा मंत्री ने मांगी पूरी रिपोर्ट

धर्मेंद्र प्रधान ने तकनीकी गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए सीबीएसई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.उन्होंने सर्वर बंद होने, भुगतान फेल होने और संचालन संबंधी समस्याओं को लेकर जवाब तलब किया है.शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम पोर्टल और पुनर्मूल्यांकन व्यवस्था की जांच करेगी, ताकि आगे छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो.

सरकारी बैंक भी करेंगे मदद

सीबीएसई की भुगतान प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ, इंडिया बैंक ऑफ,बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक को भी जोड़ा गया है. ये बैंक पोर्टल और भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

ऐसे करें स्कैन कॉपी के लिए आवेदन

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in⁠  पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले “परीक्षा संगम” विकल्प को खोलें.
  • “Schools / Ganga / Saraswati” लिंक चुनें और Class 12 Post Result Services सेक्शन में जाएं.
  •  स्कैन कॉपी आवेदन लिंक खोलें.
  • “Obtaining Scanned Copy of Evaluated Answer Book” वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • जरूरी जानकारी सही तरीके से भरें.
  • ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म जमा होने के बाद कंफर्मेशन पेज और पेमेंट की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

    यह भी पढ़ें – SSC GD Constable 2026 Exam Date: SSC ने अचानक बदली GD कांस्टेबल परीक्षा की डेट, अब इस दिन होगा एग्जाम
See also  SSC CGL 2026 Notification out: Registerations under way— Check exam pattern and syllabus

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required