cbse 12th result 2026 declared know how to check result
18 लाख छात्रों का इंतजार खत्म!दरअसल, सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आज ही 13 मई 2026 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया है। अब स्टूडेंट्स डिजिलॉकर, उमंग एप के जरिए रोल नंबर से सीबीएसई 12वीं मार्कशीट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और उमंग ऐप web.umang.gov.in पर CBSE Class 12th रिजल्ट देख सकते हैं।
यहां चेक करें CBSE 12th Result 2026
कैसे चेक करें रिजल्ट?
– सबसे पहले आप सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
– अब यहां आपको CBSE Class 12th Result 2026 का लिंक दिखाई दे रहा होगा।
– इसी लिंक पर अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
– आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
– भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
इतने बच्चों की आई कंपार्टमेंट
आपको बता दें कि, सीबीएसई 12वीं के परिणाम में पिछले साल 2025 में 129095 बच्चों की कंपार्टमेंट आई थी। जिसका परसेंटेज 7.63% रहा था। हालांकि, इस साल ज्यादा से बच्चों की कंपार्टमेंट देखने को मिली है। इस बार कुल 163800 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है।