CBSE में A1 ग्रेड का रास्ता आसान, साइंस और कॉमर्स के कई विषयों में घटी कट-ऑफ


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सीबीएसई 2026: कई विषयों में A1 ग्रेड कट-ऑफ घटी है.
  • फिजिक्स, मैथ्स, केमिस्ट्री में छात्रों का प्रदर्शन कमजोर रहा.
  • कॉमर्स स्ट्रीम में भी अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स में अंक गिरे.
  • ह्यूमैनिटीज के विषयों में प्रदर्शन लगभग स्थिर रहा.

सीबीएसई द्वारा जारी किए गए 2026 के ग्रेड मार्क्स रेंज डेटा से साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार कई विषयों में छात्रों का औसत प्रदर्शन पिछले सालों की तुलना में थोड़ा कमजोर रहा. खासकर साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में A1 ग्रेड पाने की कट-ऑफ नीचे आई है. वहीं ह्यूमैनिटीज विषयों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला. रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चर्चा फिजिक्स और अकाउंटेंसी जैसे विषयों की हो रही है, जहां A1 ग्रेड के लिए जरूरी अंक काफी कम हुए हैं.

साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा असर फिसिक्स पर
साइंस स्ट्रीम की बात करें तो इस बार सबसे ज्यादा गिरावट फिजिक्स विषय में देखने को मिली. साल 2024 में जहां A1 ग्रेड पाने के लिए 84 अंक जरूरी थे, वहीं 2026 में यह घटकर 79 तक पहुंच गया. इससे साफ पता चलता है कि इस बार छात्रों का प्रदर्शन फिजिक्स में थोड़ा कमजोर रहा.मैथ्स में भी लगातार तीसरे साल कट-ऑफ नीचे गई है.2024 में A1 ग्रेड की शुरुआत 88 अंकों से होती थी. 2025 में यह 86 रही और अब 2026 में 85 अंक पर आ गई है. केमिस्ट्री में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला.पहले जहां A1 के लिए 92 अंक चाहिए थे, अब यह घटकर 87 तक पहुंच चुका है.हालांकि बायोलॉजी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी A1 ग्रेड की रेंज लगभग 91 से 100 के बीच बनी हुई है. इससे पता चलता है कि बायोलॉजी में छात्रों का प्रदर्शन स्थिर रहा.

See also  UGC NET result 2026 to be announced this week: NTA

कॉमर्स स्ट्रीम में भी नीचे आई कट-ऑफ
कॉमर्स स्ट्रीम में भी इस साल A1 ग्रेड के लिए जरूरी अंक कम हुए हैं. इकोनॉमिक्स में पहले A1 ग्रेड 91 अंकों से शुरू होता था, लेकिन 2026 में यह घटकर 89 अंक हो गया.बिजनेस स्टडीज़ में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है और A1 कट-ऑफ 91 से घटकर 90 पहुंच गई.व्

यह भी पढ़ें – यूपी के स्कूलों में नौकरी की बहार; 11,508 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की तैयारी, अनुदेशकों की भी होगी नियुक्ति

सबसे बड़ा बदलाव अकाउंटेंसी में देखने को मिला
2024 में A1 ग्रेड पाने के लिए छात्रों को 93 अंक चाहिए थे, लेकिन अब 2026 में यह कट-ऑफ 89 तक आ गई है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार अकाउंटेंसी पेपर छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल रहा.

ह्यूमैनिटीज में प्रदर्शन रहा लगभग स्थिर
ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में इस बार ज्यादा बदलाव नहीं दिखा. हिस्ट्री में A1 कट-ऑफ 86 से बढ़कर 87 हुई है. वहीं पॉलिटिकल साइंस में भी हल्का बदलाव देखने को मिला और A1 रेंज 87 से बढ़कर 89 तक पहुंच गई.जियोग्राफी विषय लगभग स्थिर रहा और इसकी कट-ऑफ पिछले सालों की तरह 89 से 90 के आसपास बनी रही. इंग्लिश कोर सबसे ज्यादा स्थिर विषय रहा, जिसमें पिछले तीन सालों से A1 ग्रेड की रेंज 92 से 100 के बीच बनी हुई है.

यह भी पढ़ें – SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक में 821 पदों पर भर्ती शुरू, रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए बड़ा मौका; जल्द करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  ubse.uk.gov.in, Uttarakhand UK Board 10th, 12th Class Result 2026 Official Website Marksheet Download Link at ubse.uk.gov.in, digilocker.gov.in



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required