BPSC Teacher Recruitment 2026 | New Notification Single Exam Update


  • Hindi News
  • Career
  • BPSC Teacher Recruitment 2026 | New Notification Single Exam Update

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार लोक सेवा आयोग ने टीचर के 32,388 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी हो गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

कक्षा 1–5 :

  • 12वीं में न्यूनतम 50% अंक
  • 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष डिग्री
  • या 4 वर्षीय B.El.Ed
  • या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा
  • संबंधित CTET/BTET Paper-I क्लियर।

कक्षा 6–8 :

  • संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • B.Ed/D.El.Ed
  • पद के अनुसार, संबंधित CTET/BTET/STET की डिग्री।

कक्षा 9–10 :

  • संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • B.Ed या समकक्ष योग्यता।
  • STET Paper-I क्लियर।

कक्षा 11–12 :

  • संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • B.Ed या समकक्ष योग्यता
  • STET Paper-II क्लियर।

एज लिमिट : 18 – 37 साल

सैलरी : 25 हजार – 32 हजार रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर

सिर्फ बिहार वासियों को आरक्षण :

  • इस भर्ती में आरक्षण सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।
  • महिलाओं को प्राथमिक शिक्षक (1-5) के लिए : 50% आरक्षण
  • मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए : 35% आरक्षण
  • आरक्षण का दावा करने के लिए जाति, आय और क्रीमीलेयर रहित (NCL) प्रमाण पत्र पिता के नाम और पते के साथ होना चाहिए।

एग्जाम पैटर्न :

कक्षा 1–5 टीचर :

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • भाषा: 30 प्रश्न/30 अंक
  • सामान्य अध्ययन: 120 प्रश्न/120 अंक
  • भाषा में न्यूनतम 30% अंक जरूरी बताए गए हैं।
  • एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

कक्षा 6–8, TGT और PGT :

  • भाषा : 30 प्रश्न/30 अंक
  • जनरल नॉलेज : 40 प्रश्न/40 अंक
  • संबंधित विषय : 80 प्रश्न/80 अंक
  • कुल : 150 प्रश्न/150 अंक
  • एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।
  • दोनों एग्जाम में अगर उम्मीदवार किसी भी ऑप्शन को नहीं चुनना चाहता तो विकल्प E भरना होगा। इसे न भरने की स्थिति में भी निगेटिव मार्किंग होगी।
See also  UPSC Civil Services (CSE) Prelims admit card 2026 out at upsconline.nic.in; here's how to download

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आधार कार्ड/पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस (वैलिड आईडी प्रूफ)
  • 10वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट और डिग्री
  • पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट (11-12वीं)
  • डीएलएड/बीएड अन्य टीचर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (पोस्ट वाइज)
  • सीटेट (पेपर-I, पेपर-2) (कक्षा 1-5, कक्षा 6-8) /बिहार एसटीईटी (9 से 11वीं/11वीं से 12वीं)। बिहार एसटीईटी 2026 देंगें वो भी अप्लाई कर सकेंगे।
  • जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ईबीसी/बीसी)
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (1 अप्रैल 2026 के बाद का वाला मान्य)
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पीडब्ल्यूडी/दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइट फोटो
  • सिग्नेचर

ऐसे करें आवेदन :

  • BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर TRE 4.0 भर्ती से जुड़ा रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
  • यहां लॉगिन करके अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस जमा करें।
  • आवेदन सब्मिट करें।
  • इसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

नया ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

——————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

यूपी में ऑफिसर के 1251 पदों पर निकली भर्ती:फीस 25 रुपए, सैलरी 90 हजार से ज्यादा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। इसमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। पूरी खबर यहां पढ़े

खबरें और भी हैं…



Source link

See also  Assam Teacher Recruitment 2024: Notification out for TGT, PGT 9389 posts | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required