BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन 31 मई तक.
  • 1189 पदों पर नियुक्ति, 31 मई तक आवेदन करें.
  • स्नातक पास अभ्यर्थी, आयु सीमा पद अनुसार.
  • प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू से चयन.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1189 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

कुल पदों की संख्या बढ़कर हुई 1189

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1189 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।. आयोग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना में निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत लोअर रजिस्ट्रार/जॉइंट लोअर रजिस्ट्रार पदों की संख्या 3 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है. विभिन्न श्रेणियों जैसे सामान्य, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं

कौन कर सकता है आवेदन?
BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है. आर्ट साइंस और कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. कुछ विशेष पदों के लिए संबंधित विषयों में डिग्री मांगी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए.

उम्र सीमा क्या होगी ?

BPSC भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा पद के अनुसार 20 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है. वहीं महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 40 वर्ष तक छूट मिलेगी.अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है.

See also  Super 30 founder Anand Kumar launches online free education platform Super Infinity

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
BPSC भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी जो स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में होगी.इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे.मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें – UP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 2285 पदों पर निकली भर्ती; चेक​ कर लें डिटेल्स

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
  • वैध पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
     
    ऐसे करें BPSC Prelims 2026 के लिए आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें.आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें – दिल्ली में सरकारी भर्तियों की रफ्तार तेज, जानें अलग-अलग पदों के लिए कब होंगे एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  नि:शुल्क शिक्षा: ये डॉक्यूमेंट्स हैं तो बच्चों को मिलेगी फ्री एजुकेशन; जानें आरटीई के बारे में - एजुकेशन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required