BOB Apprentice Vacancy: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, Last Date से पहले फटाफट करें Apply


बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निकाली गई अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब करीब आ चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी जो बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
बैंक ऑफ बड़ौदा की अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर दें। अंतिम तिथि निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं मिलेगा।
आयु-सीमा
अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य और वित्तीय जागरुकता, क्वांटिटेटिव व रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। जिसमें गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा में चयनित किए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उनको प्रतिमाह 15,000 रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। 



Source link

See also  NEET re-test admit card: Candidates face download issues, NTA responds

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required