Bihar Board Result 2026 : बिहार बोर्ड के 28.30 लाख बच्चों के कब आएंगे नतीजे? 10वीं, 12वीं नतीजों की तारीख पर BSEB चीफ ने दी बिग अपडेट – एजुकेशन


Bihar Board Class 10 and 12 Results 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर और राज्य के शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे घोषित किए जाएंगे। (Image source : X/officialbseb)

हाइलाइट्स

  • बिहार बोर्ड अब 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड पर पहले इंटर के नतीजे घोषित करेगा, इसके बाद मैट्रिक रिजल्ट आएंगे।
  • बोर्ड ने इस साल 12वीं क्लास की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी के बीच कराई थी।
  • जबकि 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी के बीच कराई गई थी।

बिहार बोर्ड के 28.30 लाख बच्चों के लिए अच्छी खबर है। BSEB बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे घोषित करने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहा है। इस महीने के अंत तक दोनों क्लास के फाइनल नतीजे जारी किए जाने की पूरी संभावना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने शुक्रवार को बताया कि 12वीं इंटरमीडिएट का रिजल्ट अगले हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा, जबकि 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के आखिर तक आने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर अपना नतीजा देख सकेंगे। इसके लिए रोल कोड और रोल नंबर जैसे डिटेल की जरूरत पड़ेगी।

BSEB चीफ ने अपने एक बयान में कहा कि बोर्ड अभी रिजल्ट तैयार करने के आखिरी चरण में है। उन्होंने कहा, फिलहाल हम डेटा और रिजल्ट को फाइनल करने में लगे हैं, यानी कॉपियों की जांच और नंबर जोड़ने का काम लगभग पूरा हो चुका है। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी बोर्ड मार्च के अंदर ही इंटर और मैट्रिक दोनों के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

See also  AP SSC Results 2026: Advanced supplementary exam dates out, reverification process to start from May 1 | Education News

इस साल 10वीं मैट्रिक की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी 2026 के बीच हुई थीं। परीक्षा के बाद बोर्ड ने ऑब्जेक्टिव सवालों के लिए अस्थायी आंसर-की भी जारी की थी। वहीं 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। आंकड़ों की बात करें तो इस बार इंटर की परीक्षा में करीब 13.18 लाख छात्र शामिल हुए, जो राज्यभर के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर बैठे थे। पिछले साल यह संख्या 12,92,313 थी, जिनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे। वहीं 10वीं परीक्षा के लिए करीब 15.85 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required