Asia University Rankings 2026: Indian Universities Lag, China Leads Top Ranks


  • Hindi News
  • Career
  • Asia University Rankings 2026: Indian Universities Lag, China Leads Top Ranks

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ (THE) की एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटीज भारतीय हैं। रैंकिंग में शामिल कुल 929 यूनिवर्सिटीज में से 128 भारतीय हैं, जो कि सबसे ज्‍यादा हैं। हालांकि, टॉप 10 लिस्‍ट में चीन की 5 यूनिवर्सिटी शामिल है जबकि भारत की कोई भी यूनिवर्सिटी टॉप 40 में भी जगह नहीं बना पाई है।

चीन लगातार 8वें साल भी टॉप पर

रैंकिंग के मुताबिक, एशिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में एक बार फिर चीन ने अपना दबदबा कायम रखा है। पहले और दूसरे नंबर पर चाइनीज यूनिवर्सिटीज हैं और टॉप 10 में भी 5 चाइनीज यूनिवर्सिटीज शामिल है।

इस रैंकिंग में सिंघुआ यूनिवर्सिटी लगातार 8वें साल भी टॉप पर बना हुआ है। पेकिंग यूनिवर्सिटी भी दूसरे नंबर पर बरकरार है। इसके अलावा सिंगापुर और हांगकांग की भी दो-दो यूनिवर्सिटीज लिस्ट में शामिल है। वहीं जापान की एक यूनिवर्सिटी ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है।

टॉप 40 में एक भी इंडियन यूनिवर्सिटी नहीं

रैंकिंग लिस्ट में इंडिया 128 इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज के साथ मोस्ट रिप्रेजेंटेड नेशन है। इसके बाद 115 इंस्टीट्यूट्स के साथ जापान दूसरे नंबर पर है। हालांकि, लिस्ट में टॉप 40 में एक भी इंडियन इंस्टीट्यूट नहीं है।

लिस्ट में टॉप 50 में सिर्फ एक ही इंस्टीट्यूट-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस है। यहां तक की, टॉप 100 में भी सिर्फ ये एक इंस्टीट्यूट है।

पिछले साल के मुकाबले इंडियन यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग गिरी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू की 65.1 स्कोर के साथ 43वीं रैंक है। ये पिछले साल 65.2 स्कोर के साथ अपनी 38वीं रैंक से पांच रैंक नीचे है। वहीं, 2024 में 32वीं रैंक के मुकाबले 11 रैंक नीचे गिरा है।

See also  VITEEE Results 2026: Results out for BTech admissions at viteee.vit.ac.in

वहीं, इंदौर का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी 2025 में 131वीं रैंक से 2026 में 10 रैंक नीचे गिरकर 141वीं रैंक पर है। यही 2021 में 78 रैंक पर था।

टॉप 150 में दो पाकिस्तानी यूनिवर्सिटीज

टॉप 150 यूनिवर्सिटीज में पाकिस्तान की कायदे-ए-आजम यूनिवर्सिटी (रैंक 148) और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (रैंक 150) है।

2025 की रैंकिंग में कायदे-ए-आजम यूनिवर्सिटी की रैंक 137 थी,जो अब 11 रैंक नीचे खिसकर 148 पर आ गई है। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी की रैंकिंग 145 से 150 हो गई है।

टॉप 200 में सिर्फ 12 इंडियन यूनिवर्सिटी, पिछले साल 14 रही

2026 की रैंकिंग में टॉप 200 में 12 इंडियन इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज हैं, जबकि पिछली साल 14 थे। इस साल अन्ना यूनिवर्सिटी (2025 में रैंक 111), महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी (2025 में रैंक 140), IIT गुवाहाटी (2025 में रैंक 184), UPES (2025 में रैंक 188) और IIIT हैदराबाद (2025 में रैंक 200) टॉप 200 से बाहर हो गए हैं।

इसकी जगह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन और यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने टॉप 200 में जगह बनाई है। वहीं सवीता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज ने 149 से 21 रैंक की सुधार के बाद 128 रैंक पर है। KIIT यूनिवर्सिटी 184 से 169 रैंक पर है।

स्टोरी – सोनाली राय

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स

CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओडिशा के आयुष्मान मोहपात्र ने 500/500 नंबर स्कोर किए हैं। उन्होंने टॉप 5 सब्जेक्ट में परफेक्ट 100 स्कोर किया है। CBSE ने 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें…

See also  In a first, Yogesh Singh re-appointed as DU vice chancellor

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required