AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया देश के ऐसे दो बड़े शिक्षण संस्थान हैं, जहां हर साल लाखों छात्र एडमिशन लेने का सपना देखते हैं. अगर आप भी 2027 में इन दोनों में से किसी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एंट्रेंस एग्जाम की तारीखों और एप्लीकेशन फॉर्म की जानकारी होना बहुत जरूरी है. इन दोनों ही यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की प्रक्रिया और फॉर्म आने की संभावित तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं, जिन पर आपको लगातार नजर रखनी होगी. 

AMU में कब आएंगे फॉर्म?

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हर साल ग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए जाते हैं. पिछले पैटर्न्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी सत्र 2027 के लिए अपने एंट्रेंस एग्जाम के एप्लीकेशन फॉर्म फरवरी 2027 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी कर सकती है. 

छात्रों को फॉर्म भरने के लिए करीब एक से ड़ेढ महीने का समय मिलता है. बिना लेट फीस के फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के शुरुआती दिनों तक हो सकती है. AMU की यूजी कोर्सेज के लिए  एंट्रेंस परीक्षाएं आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच आयोजित की जाती हैं. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार AMU की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

JAMIA एडमिशन फॉर्म की तारीखें

जामिया मिलिया इस्लामिया में भी 2027-28 के सत्र के लिए एडमिशन शुरू होने वाले है. जामिया आमतौर पर फरवरी के महीने में अपना नया प्रॉस्पेक्टस और एंट्रेंस एग्जाम के फॉर्म ऑनलाइन जारी कर देता है.

See also  UPPSC में खाली के खाली ही रह गए 331 पद, एक भी अभ्यर्थी नहीं कर पाया पास

उम्मीदवारों को जामिया की आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते तक हो सकती है. इसके तुरंत बाद अप्रैल में ही यूनिवर्सिटी करेक्शन विंडो खोलती है और इसी महीने से एंट्रेंस परीक्षाएं भी शुरू हो जाती हैं. जामिया के कुछ प्रमुख कोर्सेज में एडमिशन CUET, JEE और NEET के स्कोर के आधार पर भी होता है.

यह भी पढ़ें: किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जरूरी बातें

दोनों ही केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है. फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों के पास पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट  जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास पहले से तैयार रखने चाहिए, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो. साथ ही, रजिस्ट्रेशन के वक्त ओटीपी और आगे की सभी जानकारियों के लिए वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Today News Headlines for School Assembly, July 9, 2026: US-Iran escalation causes Sensex to plunge over 1700 points, new EPFO portal

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required