AIIMS में निकली 1484 पदों पर भर्ती, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं आवेदन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE)-5 के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 जून 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.

1484 पदों पर होगी भर्ती

AIIMS CRE-5 भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों में प्रशासनिक, तकनीकी, प्रयोगशाला, नर्सिंग सहायता, क्लेरिकल और अन्य विभागों से जुड़े पद शामिल हैं. पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता

AIIMS CRE-5 भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post Graduation), डिप्लोमा या पदानुसार निर्धारित अन्य योग्यता होनी चाहिए. विभिन्न पदों की पात्रता शर्तें अलग-अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है.

आयु सीमा क्या है?

भर्ती के विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष, 30 वर्ष और 35 वर्ष निर्धारित की गई है. पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. SC/ST उम्मीदवार को 5 वर्ष की छूट मिलेगी. वहीं, OBC उम्मीदवार को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी और दिव्यांग उम्मीदवार को 10 वर्ष की छूट का फायदा मिलेगा.
आवेदन शुल्क कितना है?

See also  DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए शुल्क 3,000 रुपये रखा गया है. वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 2,400 रुपये शुल्क निर्धारित है. जबकि दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट गई है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – How To Become IAS Without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS अधिकारी, जान लीजिए पूरा प्रॉसेस?

क्या है परीक्षा पैटर्न?

AIIMS CRE-5 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे. प्रश्न सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और संबंधित विषयों से जुड़े होंगे.

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी. AIIMS द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा की तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करना होगा. आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – Free UPSC Coaching 2026: UPSC की फ्री कोचिंग का सुनहरा मौका, हॉस्टल सुविधा के साथ 19 जून तक बढ़ी लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  7,500 police personnel to be recruited in Haryana: DGP | Jobs News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required