IPS की सबसे पहली पोस्टिंग कौन सी होती है, कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी? जानिए


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • IPS की पहली पोस्टिंग DSP के पद पर होती है.
  • प्रशिक्षण के दौरान भी IPS अधिकारियों को वेतन मिलता है.
  • शुरुआती वेतन 56,100 रुपये बेसिक + भत्ते मिलते हैं.
  • अनुभव के साथ वेतन 1 लाख से 2.25 लाख तक.
  • आवास, वाहन, चिकित्सा सहित कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं.

देश की सबसे टॉप सर्विस में शामिल भारतीय पुलिस सेवा (IPS) युवाओं के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले IPS अधिकारियों को सम्मान के साथ-साथ अच्छी सैलरी और कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं.ऐसे में कई अभ्यर्थियों के मन में सवाल होता है कि IPS अधिकारी की पहली पोस्टिंग कहां होती है और उन्हें शुरुआती वेतन कितना मिलता है.

IPS अधिकारी की पहली पोस्टिंग कहां होती है?

UPSC परीक्षा और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद IPS अधिकारियों की पहली नियुक्ति आमतौर पर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में होती है. इस दौरान अधिकारी को किसी जिले में तैनात किया जाता है, जहां वह वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियां संभालता है.

ट्रेनिंग के दौरान भी मिलती है सैलरी

IPS अधिकारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान भी वेतन दिया जाता है. प्रशिक्षण मुख्य रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में होता है. ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला मासिक वेतन भी मिलता है. 

यह भी पढ़ें – CBSE Re-evaluation 2026: जल्द खुलेगा री-वैल्यूएशन पोर्टल, अफवाहों पर न दें ध्यान; CBSE ने जारी किया बयान

See also  Delhi University Appeals For 'Calm', Says 'Vested Interests' Exploiting Students' Fears | Education and Career News

कितनी होती है शुरुआती सैलरी?

IPS अधिकारी का शुरुआती बेसिक वेतन 56,100 रुपये प्रति माह निर्धारित है. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सभी को जोड़ने पर शुरुआती कुल मासिक वेतन लगभग 75000 रुपये से 80000 रुपये तक पहुंच सकता है.

अनुभव के साथ बढ़ती है कमाई

सेवा में अनुभव और पदोन्नति के साथ IPS अधिकारियों का वेतन लगातार बढ़ता है. पुलिस अधीक्षक (SP), उप महानिरीक्षक (DIG), महानिरीक्षक (IG) और पुलिस महानिदेशक (DGP) जैसे पदों पर पहुंचने के बाद वेतन 1 लाख रुपये से लेकर 2.25 लाख रुपये प्रति माह तक हो सकता है.

सैलरी के अलावा मिलती हैं कई सुविधाएं

IPS अधिकारियों को सरकारी आवास, वाहन और चालक, चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षा कर्मी, यात्रा भत्ता, पेंशन और अन्य कई सरकारी लाभ भी मिलते हैं.यही कारण है कि IPS सेवा न केवल प्रतिष्ठा बल्कि आर्थिक रूप से भी एक आकर्षक करियर विकल्प मानी जाती है.

यह भी पढ़ें – नीट यूजी री- एग्जाम के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द होगा खत्म, NTA जारी करेगा जरूरी अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Odisha launches SAMS UG admission process for 2026-27 academic session; first allotment on June 17

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required