beyond upsc 5 top govt jobs for your prep


देश का सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी है और हर कोई IAS, IPS बनने का सपना देखता है। यूपीएससी सिविल सेवा में सेलेक्शन होने का सपना सभी लोग देखते हैं, लेकिन हर किसी के लिए आसान नहीं है। हर वर्ष लांखों एस्पिरेंट्स फॉर्म भरते हैं, सेलेक्शन बेहद कम लोगों का हो पता है। पेपर लेवल कुछ वर्षों से ओर भी कठिन हो गया है। अब तो पैटर्न बदलकर प्रश्न पूछें जाते हैं। 

बेकार नहीं होगी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी

गौरतलब है कि यूपीएसी की तैयारी में  लोग कई साल लगा देते है। हर एक अटेंम्प्ट के साथ लगता है कि इस बार हो जाएगा। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद परिणाम नहीं मिलचा है। जिससे व्यक्ति को निराशा हो जाती है, लेकिन अब आपकी तैयारी बेकार नहीं जाएगी। यूपीएससी न सहीं आप ऑफिसर लेवल की अन्य सरकारी नौकरी के लिए ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन 5 भर्तियों के बारे में, जहां आप अप्लाई कर सकते हैं। 

इन 5 भर्तियों में भी नौकरी के ऑप्शन

स्टेट सिविल सर्विस, PCS

विभिन्न राज्यों में पीसीएस, स्टेट सिविल सर्विस के वैकेंसी हर साल निकाली जाती है। बिल्कुल आईएएस, आईपीएस जैसी ही स्टेटस और शान पीसीएस की नौकरी से भी मिल जाता है। इसलिए आप चाहे तो UPPSC, MPPSC, RPSC RAS आदि में अप्लाई कर सकते हैं। हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस प्री का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आप 4 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

एसएससी में वैकेंसी

इस समय स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की भर्तियां निकली है, आप चाहे तो आवेदन कर सकते हैं।  एसएससी सीपीओ के अलावा सीजीएल आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। भारत सरकार के विभागों और मंत्रालयों में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका मिलेगा। बता दें कि, सीजीएल के आवेदन 22 जून 2026 तक ssc.gov.in वेबसाइट पर ओपन रहेंगे। 

See also  Ranchi girl Avni Kejriwal is now a CBSE 12th topper after re-evaluation; know her success story

आरबीआई ग्रेड बी

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो Reserve Bank of India में अधिकारी बनने का मौका आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी की नौकरी न केवल जिम्मेदारी और सम्मान से भरपूर होती है, बल्कि इसमें आकर्षक वेतन और कई सुविधाएं भी मिलती हैं। इस पद पर भर्ती के लिए समय-समय पर आरबीआई की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। हाल ही में मई महीने के दौरान इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

नाबार्ड ग्रेड (A/B)

NABARD की तरफ से ग्रेड ए और बी लेवल की भर्ती निकाली गई है। यह नौकरी आपके लिए सबसे बेहतरीन हो सकती है। अगर आप यूपीएससी क्लियर ना कर पा रहे हैं,तो इसमें एक बार कोशिश जरुर करें।

CAPF (असिस्टेंट कमाडेंट)

यूपीएससी की ओर से असिस्टेंट कमाडेंट भर्ती भी निकाली जाती है। जिसके जरिए केंद्रीय पुलिस बलों (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद भरे जाते हैं। इधर भी आपकी यूपीएससी की तैयारी काम आ सकती है। बता दें कि, इसका विज्ञापन  upsc.gov.in जारी होता है। जहां से आप वैकेंसी की जानकारी देख सकते हैं।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required