बिना परीक्षा मिलेंगे 80 हजार सालाना, 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका; जानें पूरी डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सरकार साइंस के छात्रों के लिए 80,000 की स्कॉलरशिप दे रही है.
  • यह INSPIRE योजना वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए है.
  • 12वीं में टॉप 1% या JEE/NEET टॉप 10,000 रैंक वाले पात्र.
  • इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रोफेशनल कोर्स इस योजना में शामिल नहीं.

देश में हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई का सपना देखते हैं, लेकिन कई बार आर्थिक परेशानी उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन जाती है. खासकर साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए हायर एजुकेशन का खर्च उठाना आसान नहीं होता. ऐसे में अगर आपको बताया जाए कि सरकार हर साल 80,000 की स्कॉलरशिप दे रही है और इसके लिए किसी अलग प्रतियोगी परीक्षा को पास करने की जरूरत भी नहीं है.

साइंस फील्ड के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की ओर से INSPIRE Scholarship for Higher Education चलाई जाती है. इस योजना का उद्देश्य ऐसे छात्रों को प्रोत्साहित करना है जो भविष्य में साइंटिस्ट बनकर देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं.

क्या है INSPIRE स्कॉलरशिप?

ये केंद्र सरकार की एक खास स्कॉलरशिप योजना है, जिसके तहत योग्य छात्रों को हर साल 80,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह सहायता ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) स्तर पर साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई कर रहे छात्रों को मिलती है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि छात्रों को इसके लिए कोई अलग परीक्षा नहीं देनी पड़ती.

See also  CBSE 12th Results: Extended Deadline To Apply For Scanned Answer Sheets Ends Today | Education and Career News

कितनी मिलती है स्कॉलरशिप?

इस योजना के तहत छात्रों को कुल 80,000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं. इसमें से 60,000 सालाना सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजे जाते हैं. यह राशि हर महीने 5,000 के हिसाब से मिलती है. इसके अलावा 20,000 सालाना अलग से दिए जाते हैं, जिसका उपयोग छात्र अपने अनिवार्य समर रिसर्च प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक गतिविधियों पर कर सकते हैं. यह सहायता अधिकतम 5 वर्षों तक मिल सकती है, यानी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होने तक.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 17 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा छात्र को विज्ञान से जुड़े विषयों में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए. यदि छात्र के 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंक अपने राज्य या केंद्रीय बोर्ड के टॉप 1 प्रतिशत छात्रों में आते हैं, तो वह आवेदन कर सकता है.

यह भी पढ़ें – AKTU Exam: एकेटीयू में पेपर लीक के बाद बीटेक छठे सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त, अब 5 जून को होगा एग्जाम

उधर, JEE Main, JEE Advanced या NEET परीक्षा में टॉप 10,000 रैंक हासिल करने वाले छात्र भी इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं. IISER, NISER, DAE-CBS जैसे प्रमुख संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा KVPY, NTSE, JBNSTS या साइंस ओलंपियाड में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है.

किन विषयों के छात्रों को मिलेगा फायदा?

  • फिजिक्स
  • केमिस्ट्री
  • मैथेमेटिक्स
  • बायोलॉजी
  • स्टैटिस्टिक्स
  • जियोलॉजी
  • एस्ट्रोफिजिक्स
  • एस्ट्रोनॉमी

किन छात्रों को नहीं मिलेगा लाभ?

See also  UBSE Uttarakhand Board 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में गीतिका और सुशीला ने किया टॉप, यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

कई छात्र यह मान लेते हैं कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वालों को भी यह स्कॉलरशिप मिलती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. इस योजना के तहत इंजीनियरिंग, मेडिसिन, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स शामिल नहीं हैं. इसलिए आवेदन से पहले पात्रता की पूरी जानकारी जरूर जांच लें.

आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

सबसे पहले छात्र को INSPIRE के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा. इसके बाद 12वीं की मार्कशीट, रैंक प्रमाण पत्र या प्रवेश परीक्षा से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. छात्र के नाम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बचत खाता होना भी जरूरी है, क्योंकि स्कॉलरशिप की राशि सीधे उसी खाते में भेजी जाती है.

यह भी पढ़ें – NEET UG Re-Exam 2026 : नीट री एग्जाम के लिए किन किन राज्यों में स्टूडेंट्स को मिलेंगी फ्री बस, यहां देख लें लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required