India 6th in World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer


  • Hindi News
  • Career
  • India 6th In World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क पर MoU साइन किया

  • 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म हुई।
  • बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हुए।
  • अमेरिका की ओर से मार्को रूबियो, जापान से तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेनी वोंग मौजूद रहे।
  • भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ सप्लाई सिक्योरिटी के लिए एक MoU साइन किया।
  • ये MoU भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा।
  • क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क शुरू करने को मंजूरी दी। इसके साथ ही खनन, प्रोसेसिंग, रीसाइक्लिंग और सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए मिलकर निवेश और सहयोग करने पर मंजूरी दी।
  • क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक में एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए भी पहल की है, जिसके तहत फ्यूल सिक्योरिटी फोरम और रीजनल एनर्जी सिक्योरिटी को आगे बढ़ाया जाएगा।
  • हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री निगरानी बढ़ाने के लिए क्वाड देश सैटेलाइट डेटा साझा करेंगे, जिससे तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और आपदा राहत में मदद मिलेगी।
  • क्वाड देशों ने फिजी में ‘पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर’ प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला भी किया है, जिसके तहत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा।
  • इसके साथ ही क्वाड देशों ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े संकट पर भी बात की।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बना

  • 25 मई को ब्लूमबर्ग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को पीछे छोड़ ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बन गया है।
  • ताइवान का कुल मार्केट कैप 4.95 ट्रिलियन हुआ, जबकि भारत का मार्केट कैप 4.92 ट्रिलियन है।
  • ताइवान के शेयर मार्केट में आए इस उछाल का मुख्य कारण ताइवानी सेमीकंडक्टर और एआई (AI) इंडस्ट्री की बढ़ती मांग है।
  • ताइवान के मार्केट में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह चिप निर्माता कंपनी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company यानी TSMC रही है। कंपनी के शेयर इस साल करीब 49 प्रतिशत बढ़े हैं।
  • भारत अब ग्लोबल शेयर मार्केट रैंकिंग में छठे नंबर पर आ गया है। दुनिया के सबसे बड़े शेयर मार्केट अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के हैं।
  • शेयर मार्केट रैंकिंग के मामले में ताइवान भारत से आगे है, लेकिन अर्थव्यवस्था के आकार में भारत अब भी काफी बड़ा है।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमान के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था करीब 4.15 ट्रिलियन डॉलर की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
  • वहीं, ताइवान का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी, GDP करीब 977 अरब डॉलर है।
See also  BPSC 70th combined preliminary exam 2024 extended; revised dates here | Jobs News

3. भारत और कनाडा ने ‘CEPA 2030’ लक्ष्य तय किया

  • 25 मई को भारत और कनाडा ने साल 2026 के आखिर तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) पूरा करने का लक्ष्य तय किया।
  • कनाडा के पीएम मार्क कॉर्नी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बीच ओटावा में हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी।
  • वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, CEPA का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को $50 बिलियन (लगभग 4 लाख करोड़ रुपए) तक करना है।
  • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने इस समझौते को दोनों देशों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया है।
  • ये MoU सर्विस, इंवेस्टमेंट और ह्यूमन रिसोर्स से संबंधित है। इसके साथ ही दोनों देश एनर्जी, एग्रीकल्चर और हायर एजुकेशन जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।
  • इस MoU से भारतीय निर्यातकों को कनाडा के बाजार में बेहतर पहुंच मिल सकेगी।
  • ये CEPA भारत की ‘एक्ट वेस्ट’ और कनाडा की ‘इंडो-पैसिफिक’ रणनीति का हिस्सा है।
  • इस MoU के पूरा होने पर फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल और IT प्रोफेशनल्स को फायदा मिलेगा।
भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता की अगली बैठक जुलाई 2026 में ओटावा में आयोजित की जाएगी।

भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता की अगली बैठक जुलाई 2026 में ओटावा में आयोजित की जाएगी।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

4. नीलम मीणा चीफ इलेक्शन ऑफिसर अपॉइंट हुईं

  • 26 मई को 1998 बैच की IAS नीलम मीणा ने पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) का पद संभाला।
  • IAS नीलम की नियुक्ति पूर्व CEO मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद की गई है।
  • नीलम हुगली जिले की मजिस्ट्रेट भी रह चुकी हैं। साथ ही सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (SJDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहीं।
  • नीलम पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा और पर्यावरण विभाग में वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं।
  • इसके साथ ही नीलम चाय बोर्ड और ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं।
  • फरवरी 2024 में नीलम पश्चिम बंगाल के कंज्यूमर डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी बनाई गई थीं और अब तक वे इस पद पर थीं।
  • इससे साथ ही नीलम कई सारे डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत कई पदों पर काम कर चुकी हैं।
See also  NEET UG 2026 Re-Exam Result Controversy
नीलम कई डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी चेयरमैन रह चुकी हैं।

नीलम कई डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी चेयरमैन रह चुकी हैं।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

5. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन लगाया

  • 25 मई को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन लगाया। ये बैन अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से लगाया गया है।
  • एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने की शिकायत FWICE में की थी।
  • फरहान ने अपनी शिकायत में कहा कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया था, इसके बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। इससे फिल्म मेकर्स को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
  • FWICE के मुताबिक, फेडरेशन के अध्यक्ष वीएन तिवारी नेरणवीर से इस मामले में तीन बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रिस्पोंस नहीं दिया।
  • इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (उनके साथ काम न करने का निर्देश) जारी कर दिया है।
  • फरहान ने साल 2023 में फिल्म डॉन-3 की घोषणा एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 2006 में आई शाहरुख स्टारर डॉन और 2011 में आई डॉन-2 के बाद ये इस फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म थी।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE)

  • FWICE फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स और आर्टिस्ट के हितों की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसकी शुरुआत साल 1956 में हुई थी और 1958 में इसे रजिस्टर किया गया था।
  • FWICE फेडरेशन मुख्य रूप से एक मदर बॉडी (टॉप ) की तरह काम करती है। इसमें कुल 34 अलग-अलग एसोसिएशंस आते हैं।
  • FWICE में एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, कैमरामैन, टेक्नीशियंस, जूनियर आर्टिस्ट और स्पॉटबॉय जैसी 34 एसोसिएशंस के लगभग 4 से 5 लाख मेंबर्स जुड़े हुए हैं।
  • FWICE एशिया का सबसे बड़ा फिल्म फेडरेशन है। वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले करीब 90 प्रतिशत लोग इसी फेडरेशन से जुड़े एसोसिएशंस के सदस्य हैं।
  • FWICE फेडरेशन मेकर्स और एक्टर्स के बीच पैसों के विवाद को सुलझाता है और संविधान के खिलाफ काम करने पर फेडरेशन किसी भी एसोसिएशन या सदस्य को नॉन-मेम्बर घोषित कर सकती है।
रणवीर विवाद खत्म होने तक कोई नई फिल्म नहीं शूट कर सकेंगे।

रणवीर विवाद खत्म होने तक कोई नई फिल्म नहीं शूट कर सकेंगे।

See also  IOCL Apprentice Recruitment 2025: 2,785 पोस्ट के लिए जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन | Check Eligibility Criteria - नौकरी ही नौकरी

6. RBI ने क्वांटम (Q-SAFE) कमेटी बनाई

  • 25 मई को भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने फाइनेंशियल सेक्टर में क्वांटम टेक्नोलॉजी में मौकर और रिस्क दोनों के आकलन के लिए एक 8-सदस्यीय विशेषज्ञ समिति (Q-SAFE) बनाई
  • क्वांटम टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजेशन, रिस्क असेसमेंट, माइक्रोइकोनॉमिक मॉडलिंग के लिए काम करेगी।
  • ये पैनल जोखिमों और चुनौतियों का पता लगाएगा और मूल्यांकन करेगा। एक क्रॉस-कंट्री एनालाइजेशन और क्वांटम फ्रेमवर्क के लिए रोडमेप तैयार करना है।
  • IIT मद्रास के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ.अनिल प्रभाकर इस कमेटी के चेयरमैन होंगे।
  • क्वांटम हमलों से बचने के लिए ‘क्रिप्टोग्राफी बिल ऑफ मैटेरियल’ (CBOM) का उपयोग करते हुए वर्तमान क्रिप्टोग्राफिक इन्वेंट्री का मूल्यांकन करना है।
  • क्वांटम टेक्नोलॉजी पुराने सिस्टम की तुलना में डेटा प्रोसेसिंग और सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह RBI ये कदम उठाया है।
  • ये 8 मेंबर्स की कमेटी है, इस पैनल के अन्य सदस्यों में साइंस और टेक्नोलॉजी डियापर्टमेंट के एडिशनल सेक्रेटरी सुनील कुमार हैं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप अस्बे, NPCI के चीफ एग्जीक्यूटिव मनोज कुमार जैन, मिनिस्ट्री ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के ग्रुप कॉर्डिनेटर शामिल हैं। दस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

आज का इतिहास

  • 1948 में महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ।
  • 1957 में कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई, इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।
  • 1964 में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ।
  • 2010 में भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

————–

ये खबर भी पढ़ें..

एमपी के चंदेरी में मिला विलुप्‍तप्राय सफेद गिद्ध:राष्‍ट्रपति मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्‍कार दिए; 26 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required