RPSC Ajmer Latest Update | Recruitment News 2026


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी हो गया। 12 से 18 जुलाई 2026 तक एग्जाम होगा।

.

आयोग ने अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा है। ये भर्ती 6500 पदों के लिए हो रही है। 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं।

ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय है। इसके अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी।

ग्रुप-बी में हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी।

ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

ग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

………

See also  UP Police Constable Exam 2026 | Paper Leak Rumor FIR

ये खबर भी पढ़ें…

SI-भर्ती 2021,सभी अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी KYC:RPSC ने 3.83 लाख कैंडिडेट्स के SSO आईडी जारी किए, फ्री में होंगे करेक्शन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती री-एग्जाम 2021’ भर्ती में सभी 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required