CBSE 12th Re-evaluation 2026: CBSE री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, स्कैन कॉपी पाने के लिए फटाफट करें आवेदन


CBSE 12th Re-evaluation 2026: अगर आप CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्र हैं और अपने रिजल्ट या मिले नंबरों को लेकर खुश नहीं हैं, तो आपके लिए बेहद जरूरी अपडेट सामने आया है. CBSE री-इवैल्युएशन के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने हाल ही में छात्रों को बड़ी राहत देते हुए आंसर बुक की स्कैन कॉपी पाने की अंतिम तारीख बढ़ा दी थी. अब छात्र आज यानी 24 मई 2026 तक अपनी आंसर बुक की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

पिछले कई दिनों से CBSE की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों के कारण हजारों छात्रों को आवेदन करने में परेशानी हो रही थी. कई बार वेबसाइट खुल नहीं रही थी, तो कहीं फीस से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही थीं. ऐसे में बोर्ड ने छात्रों की परेशानी को देखते हुए एक दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया है. यह फैसला उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है जो अपनी कॉपी चेकिंग को दोबारा देखना चाहते हैं या जिन्हें लगता है कि उनके नंबर उम्मीद से कम आए हैं. स्कैन कॉपी मिलने के बाद छात्र अपनी आंसर बुक को ध्यान से देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर री-इवैल्युएशन या वेरिफिकेशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं. 

क्यों बढ़ाई गई आवेदन की तारीख?

CBSE ने अपनी आधिकारिक सूचना में बताया कि वेबसाइट पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से सर्वर पर दबाव बढ़ गया था. इसके अलावा कुछ अनधिकृत हस्तक्षेप यानी Unauthorized Interference की कोशिशों के कारण भी तकनीकी समस्याएं पैदा हुईं. इन दिक्कतों की वजह से कई छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पाए. इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर 24 मई 2026 कर दी. 

See also  PM Internship Scheme: टॉप कंपनियों में करियर बनाने का मौका, हर महीने मिलेगा वजीफा; आज आवेदन की आखिरी तिथि - pm internship scheme 2025 apply top companies internship youth skill development paid internship apply online

अब कब तक कर सकते हैं आवेदन?

CBSE के नए नोटिस के अनुसार छात्र अब 24 मई 2026 तक आंसर बुक की स्कैन कॉपी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.यह उन छात्रों के लिए आखिरी मौका माना जा रहा है जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं. 

री-इवैल्युएशन के लिए अतिरिक्त समय क्या है?

बोर्ड ने साफ किया है कि जिन छात्रों को उनकी स्कैन कॉपी मिल जाएगी, उन्हें अगले चरण यानी वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन करने हेतु अतिरिक्त दो दिन का समय भी दिया जाएगा. इसका फायदा यह होगा कि छात्र अपनी कॉपी को ध्यान से देखकर यह समझ सकेंगे कि कहां नंबर कटे हैं और किन सवालों में दोबारा जांच की जरूरत है. 

CBSE का शेड्यूल क्या है?

Central Board of Secondary Education ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों के लिए शेड्यूल जारी किया है. इसके अनुसार, छात्र अपनी आंसर बुक की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 24 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद री-इवैल्युएशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होगी. जिन छात्रों को लगता है कि उनके नंबरों में किसी तरह की गलती हुई है या उनकी कॉपी दोबारा जांची जानी चाहिए, वे 29 मई 2026 तक री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि तय समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लें जिससे बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. 

यह भी पढ़ें – Government Jobs After 12th/ग्रेजुएशन में पढ़ते-पढ़ते क्लियर कर सकते हैं ये 5 सरकारी एग्जाम, मिलती है बंपर सैलरी?

See also  Goa Board SSC Class 10th result released with 94.5% pass percentage: Check direct link to download scorecards here

छात्रों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

कई छात्रों ने शिकायत की कि वेबसाइट पर फीस बार-बार बदल रही थी. कुछ छात्रों के अनुसार कभी फीस 1 रुपये दिख रही थी, तो कभी 69 रुपये और कुछ मामलों में 8,000 रुपये प्रति विषय तक दिखाई दे रही थी. इसके अलावा कुछ छात्रों को धुंधली स्कैन कॉपी मिलने की भी शिकायत रही. कई बार वेबसाइट लॉगिन नहीं हो रही थी और पेमेंट फेल होने की समस्या भी सामने आई. 

री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कैसे करें?

1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जरूरी जानकारी डालकर लॉगिन करें. 

3. Answer Book Scan Copy या Verification/Re-evaluation वाले ऑप्शन को चुनें. 

4. जरूरी विषय का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें.

5. ऑनलाइन फीस जमा करें. 

6. सबमिट करने के बाद रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें – Jobs AI Cannot Replace: AI आने के बाद भी इन जॉब्स को नहीं होगा कोई खतरा, सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं ये नौकरियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  TN SSLC result 2026 releasing tomorrow: How to check Tamil Nadu Class 10 marksheets on DigiLocker

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required