AKTU में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कैसे करें बीटेक-एमटेक से लेकर अलग-अलग कोर्सों के लिए आवेदन?
उत्तर प्रदेश की प्रमुख तकनीकी यूनिवर्सिटी AKTU ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र अब आवेदन कर सकते हैं. एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी की जाएगी.
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में AKTU उत्तर प्रदेश की बड़ी यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है. यहां से हर साल बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल कोर्स करके अपने करियर की शुरुआत करते हैं. ऐसे में छात्रों के लिए यह एडमिशन प्रक्रिया एक बड़ा अवसर मानी जा रही है.
बीटेक और एमटेक समेत कई कोर्सों में मिलेगा दाखिला
AKTU के तहत बीटेक, बीआर्क, बीफार्मा, एमटेक, एमबीए, एमसीए और अन्य तकनीकी व प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन लिए जाएंगे. यूनिवर्सिटी से जुड़े सरकारी और निजी कॉलेजों में हजारों सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.छात्र अपनी योग्यता और प्रवेश परीक्षा के आधार पर आवेदन कर सकेंगे.
जरूरी दस्तावेज रखें तैयार
आवेदन के दौरान छात्रों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड अपलोड करना पड़ सकता है. इसलिए आवेदन से पहले सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखना जरूरी है.
मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर होगा चयन
बीटेक कोर्सों में दाखिला मुख्य रूप से जेईई मेन स्कोर के आधार पर किया जाएगा, जबकि अन्य कोर्सों में अलग-अलग पात्रता और मेरिट प्रक्रिया लागू होगी. सीट आवंटन ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए किया जाएगा.
यह भी पढ़ें – NDA ll Recruitment 2026: देशसेवा का सुनहरा मौका, NDA-II भर्ती में करें आवेदन; 394 पोस्ट पर भर्ती शुरू
छात्र कैसे कर सकते हैं आवेदन?
आवेदन करने के लिए छात्र सबसे पहले AKTU की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in या काउंसलिंग पोर्टल uptac.admissions.nic.in पर जायें. वहां “New Registration” विकल्प पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. इसके बाद छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द भी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – UP Jobs 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर निकली भर्ती
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI