UPSC Exam Calendar Out: अगले साल 23 मई को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, तैयारी के लिए मिला पूरा रोडमैप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यूपीएससी ने 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया.
  • सिविल सेवा परीक्षा 23 मई 2027, रविवार को होगी.
  • जनवरी में भू-वैज्ञानिक, फरवरी में इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा.
  • सितंबर में एनडीए-II, सीडीएस-II; नवंबर में वन सेवा मुख्य परीक्षा.

संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2027 की परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर का इंतजार लाखों अभ्यर्थी हर साल करते हैं, क्योंकि इसी से पूरे साल की तैयारी की दिशा तय होती है. इस बार भी आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा से लेकर एनडीए, सीडीएस, आईईएस, आईएसएस, सीएमएस और कई विभागीय परीक्षाओं की तारीखें पहले ही साफ कर दी हैं, ताकि उम्मीदवार समय से अपनी योजना बना सकें.

सबसे अहम बात यह है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 23 मई 2027, रविवार को होगी. इसके बाद सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 20 अगस्त 2027, शुक्रवार से शुरू होगी, जो पांच दिनों तक चलेगी. यानी अब अभ्यर्थियों के पास अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने के लिए स्पष्ट टाइमलाइन है.

जनवरी से शुरू होगा परीक्षा सत्र
परीक्षा सत्र की शुरुआत 10 जनवरी 2027 से संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा से होगी. इसके बाद 31 जनवरी को इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित की जाएगी. फरवरी और मार्च में भी कई भर्ती और विभागीय परीक्षाएं रखी गई हैं, जिससे साफ है कि साल की शुरुआत से ही परीक्षा गतिविधियां तेज रहेंगी.

मार्च में CISF AC (LDCE) परीक्षा
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) की लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 14 मार्च 2027 को होगी. इसके लिए नोटिफिकेशन 25 नवंबर 2026 को आएगा और आवेदन 15 दिसंबर 2026 तक भरे जाएंगे.

See also  47% of CBSE schools offer 2 or more Indian languages, Board tells Supreme Court | Education News

अप्रैल में NDA-I और CDS-I
रक्षा सेवाओं में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एनडीए और सीडीएस की पहली परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी. दोनों परीक्षाओं का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2026 को जारी होगा और 22 दिसंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे.

23 मई: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 23 मई 2027 को एक ही दिन होगी. वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी सिविल सेवा प्रारंभिक के माध्यम से ही होगी. इन परीक्षाओं का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को आएगा और आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2027 रहेगी.

जून–जुलाई में अहम परीक्षाएं
18 जून 2027 से इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) और भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा शुरू होंगी. 19 जून को संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा होगी. 4 जुलाई को CAPF (सहायक कमांडेंट) परीक्षा और 18 जुलाई को संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा आयोजित की जाएगी.

सितंबर में NDA-II और CDS-II
साल की दूसरी NDA और CDS परीक्षा 19 सितंबर 2027 को होगी. इसके लिए नोटिफिकेशन 12 मई 2027 को जारी किया जाएगा और 1 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें – International Tea Day 2026: प्रोफेशनल टी-टेस्टर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, जानें कितनी मिलती है सैलरी?

नवंबर में भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 21 नवंबर 2027 से शुरू होगी और यह सात दिनों तक चलेगी. वहीं 18 दिसंबर 2027 को सेक्शन ऑफिसर/स्टेनो (LDCE) परीक्षा आयोजित की जाएगी.
तारीखों में बदलाव संभव
आयोग ने यह भी साफ किया है कि परिस्थितियों के अनुसार परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है. इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

See also  West Bengal Madhyamik 2027 Date Sheet Out: Class 10 Exams To Begin On February 15 | Education and Career News

यह कैलेंडर उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है जो 2027 में किसी भी UPSC परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं. अब तारीखें सामने हैं, इसलिए तैयारी को सही दिशा देने का यह सबसे अच्छा समय है.

यह भी पढ़ें – पूरे करियर में IAS को ज्यादा मिलती है सैलरी या IPS को? समझ लें पूरा हिसाब-किताब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required