शिक्षकों के इंतजार को मिली बड़ी राहत, यूपी के स्कूलों में 23,213 पदों पर होगी भर्ती


उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने बड़ी पहल करते हुए 23,213 रिक्त पदों का रिक्विजिशन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज को भेज दिया है. इससे लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे. जल्द ही इन पदों पर सिलेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स…

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय, प्रयागराज की ओर से आयोग को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रदेश के हजारों एडेड स्कूलों में संस्था प्रधान और शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली हैं. इन पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा. जनपदों से तय प्रारूप पर जानकारी जुटाई गई और उसी के आधार पर यह मांग आयोग से की गई है. यूपी में कुल 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं. इनमें से 4479 विद्यालयों का पूरा विवरण जुटाकर आयोग को भेजा गया है. यानी अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है.

कितने पदों पर होगी भर्ती

  • प्रधानाचार्य – 1502 पद
  • प्रधानाध्यापक – 1003 पद
  • प्रवक्ता – 2705 पद
  • सहायक अध्यापक – 16,114 पद
  • संबद्ध प्राइमरी के सहायक अध्यापक – 1889 पद

पढ़ाई पर पड़ रहा था असर

स्कूलों में पद खाली होने का सीधा असर पढ़ाई पर दिख रहा था. कई जगह एक ही शिक्षक को गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे अलग-अलग विषय पढ़ाने पड़ रहे थे. प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक न होने से प्रशासनिक काम भी प्रभावित हो रहे थे. बच्चों की नियमित पढ़ाई, समय पर परीक्षा और स्कूल की व्यवस्था सब पर असर पड़ रहा था. शिक्षा विभाग का मानना है कि इन पदों पर भर्ती होने के बाद स्कूलों की हालत सुधरेगी. बच्चों को विषय के अनुसार शिक्षक मिलेंगे और पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी.

See also  CISF constable/fire male recruitment 2017: Apply for 487 posts at cisfrectt.in | Jobs News

यह भी पढ़ें – NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम; जानें जरूरी अपडेट्स

ऑनलाइन पोर्टल पर भी हो रहा काम

इस बार भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. एनआईसी लखनऊ द्वारा तैयार ई-रिक्विजिशन पोर्टल पर इन सभी रिक्त पदों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है. यानी कागजी काम के साथ-साथ डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार हो रहा है, ताकि आगे किसी तरह की दिक्कत न आए. ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें.

यह भी पढ़ें- भदोही की इशिता गुप्ता ने जिले में किया टॉप, मिले 96.6% अंक, देखें टॉपर्स लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required