HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 89.60% स्टूडेंट हुए पास; ऐसे चेक करें अपना स्कोर


HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद छात्रों का इंतजार खत्म हो गया और अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 89.60 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. इस साल हरियाणा बोर्ड दसवीं की परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 तक कराई गई थी. प्रदेश भर से करीब 2.47 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार ने रिजल्ट जारी किया है, जिसके बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है. 

हरियाणा बोर्ड में लड़कियों ने फिर मारी बाजी 

हरियाणा बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. 10वीं बोर्ड में भिवानी की दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. दीपिका को बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499  अंक मिले हैं. वहीं सेकंड टॉपर चरखी दादरी का रोनक रहा है. बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64 प्रतिशत रहा है. जबकि लड़कों का रिजल्ट 87.69 फीसदी रहा है. पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. 

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन 

इस बार के नतीजों में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने शहरी छात्रों को पीछे छोड़ दिया है. ग्रामीण इलाकों का पास प्रतिशत 90.25 फीसदी दर्ज किया है, जबकि शहरी क्षेत्र के छात्रों का रिजल्ट 87.94 फीसदी रहा. इससे साफ है कि गांव के छात्र भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा हरियाणा बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार प्राइवेट स्कूलों के छात्रों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों के मुकाबले बेहतर रहा है. प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 92.45 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि सरकारी स्कूलों के 87.23 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. 

See also  UGC directs universities to upload 2025 academic records on ABC platform by June 30; check official notice

चरखी दादरी जिला रहा टॉप पर 

जिलेवार प्रदर्शन में चरखी दादरी ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया. वहीं नूंह जिला सबसे पीछे रहा. बोर्ड अब कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों पर विशेष फोकस करने की तैयारी में है. हालांकि इस बार का कुल पास प्रतिशत 89.60 फीसदी रहा. लेकिन पिछले तीन वर्षों की तुलना में यह थोड़ा कम माना जा रहा है. पिछले साल 2025 में हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 91.07 फीसदी रहा था, वही 2024 में 95.22 फीसदी छात्र सफल हुए थे. 

ये भी पढ़ें-Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें? Arts, Commerce और Science वालों के लिए ये हैं सबसे बड़े करियर ऑप्शन

ऐसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 

  • हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर HBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें.
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, इसे आप डाउनलोड करके भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  TN Board announces Class 11th, 12th supplementary 2026 dates, exams in June-July | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required