कौन थे देश के पहले CBI चीफ? उस समय कितनी मिलती थी तनख्वाह


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उनके योगदान को ‘डी.पी. कोहली मेमोरियल लेक्चर’ से याद किया जाता है.

आजकल आप आए दिन सीबीआई के बारे में सुनते रहते हैं. लेकिन क्या आपको पता है इसके पहले चीफ कौन थे? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं. सीबीआई के पहले डायरेक्टर डी.पी. कोहली थे.

धर्मनाथ प्रसाद कोहली ने न सिर्फ इस एजेंसी की नींव रखी, बल्कि उसके काम करने का चरित्र भी तय किया. आज जिस संस्था को हम सीबीआई के नाम से जानते हैं, उसकी पहचान, उसकी कार्यशैली और उसकी साख की शुरुआत डी.पी. कोहली के दौर से ही मानी जाती है.

एक अप्रैल 1963 का दिन भारतीय प्रशासनिक इतिहास में खास माना जाता है. इसी दिन धर्मनाथ प्रसाद कोहली ने देश की नई केंद्रीय जांच एजेंसी के पहले निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला. वे 31 मई 1968 तक इस पद पर रहे. इससे पहले वे 1955 से 1963 तक स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट (SPE) के पुलिस महानिरीक्षक थे. यही SPE आगे चलकर सीबीआई का रूप बना.

रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली उससे पहले मध्य भारत और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में पुलिस प्रमुख भी रह चुके थे. कानून व्यवस्था, जांच कौशल और प्रशासनिक ईमानदारी के कारण उनकी पहचान पहले से ही मजबूत थी. यही अनुभव उन्हें सीबीआई की कमान सौंपने का बड़ा कारण बना.

सीबीआई की सोच और आदर्श

कोहली ने सीबीआई के अधिकारियों को साफ संदेश दिया था जनता आपसे दक्षता और सत्यनिष्ठा की सबसे ऊंची उम्मीद रखती है, इस भरोसे को कभी टूटने मत देना. भारत सरकार ने उन्हें 1967 में पद्म भूषण से सम्मानित किया.

See also  Hpbose.org, HP Board HPBOSE 10th Result 2026 Live Updates: Himachal Pradesh Board 10th Class Roll Number Wise Result Link at hpbose.org

उनके नाम पर आज भी होता है लेक्चर

डी.पी. कोहली के योगदान को याद करते हुए सीबीआई 1999 से हर साल दिल्ली में “डी.पी. कोहली मेमोरियल लेक्चर” आयोजित करती है. इसमें देश के बड़े अधिकारी, कानून विशेषज्ञ और जांच एजेंसियों से जुड़े लोग शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें – राजस्थान में 3500+ टीचिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई

उस समय कितनी मिलती थी तनख्वाह?

रिपोर्ट्स के अनुसार 1960 के दशक में टॉप अफसरों की सैलरी 2,000 से 3,000 प्रति माह के बीच होती थी. इसके साथ कुछ सरकारी भत्ते भी मिलते थे. आज के समय में यह राशि छोटी लग सकती है, लेकिन उस दौर में यह बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी.

अब कितनी है सैलरी?

आज के टाइम की बात करें तो सीबीआई डायरेक्टर की बेसिक पे 80 हजार रुपये प्रति माह है. साथ ही कई तरह के अलाउंस भी दिए जाते हैं. सभी को मिलाने के बाद सीबीआई डायरेक्टर की सैलरी करीब 2 लाख 25 हजार रुपये प्रति माह तक होती है.

यह भी पढ़ें – SECR Recruitment 2026: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET paper leak row: Latur-based doctor detained; CBI probes role of RCC Classes founder’s family | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required