RBI Hub Cyber Crime MoU


23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के सीएम बने

13 मई को नटेसन कृष्णासामी रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई।

  • रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।।
  • 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी।
  • एन. रंगासामी ने 1988 में राजनीति में कदम रखा था। वे पहले कांग्रेस के सदस्य थे।
  • 2001 से 2006 और फिर 2006 से 2008 तक रंगासामी कांग्रेस से मुख्यमंत्री रहे।
  • 2011 में कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) बनाई।
  • रंगासामी 2011 में AINRC से विधानसभा चुनाव जीते और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 239A के तहत पुडुचेरी को ‘आंशिक राज्य’ का दर्जा प्राप्त है।
एन. रंगासामी का पूरा नाम नटेसन कृष्णासामी रंगासामी है।

एन. रंगासामी का पूरा नाम नटेसन कृष्णासामी रंगासामी है।

2. तमिलनाडु में विजय सरकार ने विधानसभा फ्लोर टेस्ट जीता

अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय की सरकार ने 12 मई को तमिलनाडु विधानसभा में 144 मतों के साथ अपना बहुमत साबित कर दिया।

  • AIADMK के 25 बागी विधायकों ने सरकार के समर्थन में मतदान किया।
  • बहुमत के लिए 118 वोटों की जरूरत थी, जबकि विजय सरकार को 144 वोट मिले।
  • मुख्य विपक्षी दल DMK ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।
  • मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालते ही शराब की दुकानें बंद करने और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है।
  • सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और गोल्ड चेन देने की योजना भी शुरू की है।
10 मई को विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम पद शपथ ली थी।

10 मई को विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम पद शपथ ली थी।

3. भारत-ओमान व्यापार आर्थिक समझौता 1 जून से लागू

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 12 मई को नई दिल्ली में ओमान के प्रतिन‍िधिमंडल के साथ बैठक की।

  • इस बैठक में भारत-ओमान व्यापार आर्थिक समझौता, यानी CEPA लागू करने पर बात हुई।
  • CEPA का पूरा नाम Comprehensive Economic Partnership Agreement है।
  • CEPA समझौते के बाद 98% से ज्यादा भारतीय उत्पादों पर आयात कस्टम ड्यूटी, यानी सीमा शुल्क खत्म हो जाएगा।
  • CEPA 1 जून, 2026 से लागू होगा। भारत और ओमान ने दिसंबर 2025 में CEPA पर सहमति जताई थी।
  • इस एग्रीमेंट से भारत में कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोबाइल्स जैसे सेक्टर्स को फायदा मिलेगा।
  • 2024-25 में भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 10.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी 1,01,406 करोड़ रुपए से ज्यादा था।
  • पेट्रोलियम, निर्माण, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्र में भारत के लगभग 6,000 जॉइन्ट वेंचर ओमान में ऑपरेट किए जाते हैं।
  • वार्ता में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, ओमान के वाणिज्य मंत्री अनवर बिन हिलाल अल जाबरी और विदेश व्यापार एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सलाहकार एचई पंकज खिमजी शामिल हुए।
See also  From Campus to Career: Preparing for India's Booming BFSI Sector

4. नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई को नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी दी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है।
  • ये प्रोजेक्‍ट PPP मॉडल, यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत पूरा होगा।
  • ये प्रोजेक्ट MIHAN, यानी Multi-modal International Cargo Hub and Airport at Nagpur का हिस्सा है।
  • मिहान इंडिया लिमिटेड, यानी MIL एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी का एक जॉइंट वेंचर है।
  • MIL में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का 49% और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी का 51% हिस्सा है।
  • योजना का लक्ष्य हर साल 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता तैयार करना है।
  • इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की जमीन की लीज अवधि भी 6 अगस्त 2039 से आगे बढ़ाई जाएगी।
  • नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार का उद्देश्य रीजनल हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी मिलने की जानकारी दी।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी मिलने की जानकारी दी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. भारतीय रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर 95.74 पर पहुंचा

13 मई को भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण रुपए की कीमत गिरी है।
  • अब 1 अमेरिकी डॉलर 95.74 भारतीय रुपए के बराबर पहुंच गया है।
  • रुपया गिरने का मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा भारतीय शेयर बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकालना है।
  • कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला है।
  • रुपये के कमजोर होने से भारत के लिए आयात, यानी इंपोर्ट महंगा हो जाएगा, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा है।
See also  RRB ALP recruitment 2026: हजारों युवाओं के लिए सुनहरा मौका; रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती जल्द​ शुरू

5. साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने RBI इनोवेशन हब के साथ MoU साइन किया

12 मई को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के साथ एक MoU साइन किया।

  • ये MoU साइबर धोखाधड़ी से निपटने और छुपे हुए अकाउंट्स का पता लगाने में मदद करेगा।
  • इस MoU के तहत I4C और RBI मिलकर फ्रॉड से जुड़ी इंटेलिजेंस शेयरिंग और एनालिटिकल सपोर्ट के लिए काम करेंगे।
  • I4C का पूरा नाम Indian Cyber Crime Coordination Centre है।
  • इस MoU का उद्देश्य फ्रॉड अकाउंट का पता लगाना और फ्रॉड रिस्क को कम करना है।
  • फर्जी खाते या फ्रॉड अकाउंट वे बैंक अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल जालसाज साइबर क्राइम से मिले पैसों को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं।
  • ये MoU भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और सरल बनाएगा।
  • ये MoU I4C की इंस्पेक्टर जनरल रूपा एम, RBIH (रिजर्व बैंक इनोवेशन हब) के CEO साहिल किन्नी और RBI के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन की मौजूदगी में हुआ।

निधन (DEATH)

6. लेखक राधाकृष्णन पिल्लई का निधन

12 मई को लेखक डॉ राधाकृष्णन पिल्लई का निधन हो गया। वे 50 साल के थे।

  • डॉ पिल्लई एक प्रतिष्ठित लेखक थे। डॉ पिल्लई ने अपने करियर में कुल 24 किताबें लिखीं।
  • डॉ राधाकृष्णन ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र पर PhD की थी।
  • डॉ राधाकृष्णन ने संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया, जबकि वे एक कॉमर्स स्टूडेंट थे।
  • डॉ राधाकृष्णन 2014 से चाणक्य आनविक्षिकी प्राइवेट लिमिटेड में मुख्य मेंटर रहे।
  • डॉ राधाकृष्णन 2016 से मुंबई विश्वविद्यालय के चाणक्य इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप स्टडीज के डायरेक्टर भी रहे।
  • डॉ पिल्लई की बेस्ट सेलर किताबों में कॉर्पोरेट चाणक्य (2010), चाणक्य इन यू (2015), चाणक्य इन डेली लाइफ (2016), चाणक्य एंड द आर्ट ऑफ वॉर (2019), और चाणक्य के 100 सर्वश्रेष्ठ सूत्र शामिल हैं।
See also  CUSAT CAT 2025: यूजी, पीजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, इन 5 स्टेप्स में फटाफट यूं करें अप्लाई
डॉ. राधाकृष्णन पिल्लई मूल रूप से केरल के रहने वाले थे।

डॉ. राधाकृष्णन पिल्लई मूल रूप से केरल के रहने वाले थे।

मिसलीनियस (Miscellaneous)

7. इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो भारत आए

13 मई को इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।

  • सुगियोनो 18वीं BRICS बैठक में हिस्सा लेने भारत आए हैं।
  • BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक 14 मई को नई दिल्ली में शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर करेंगे।
  • सुगियोनो BRICS बैठक में शामिल होने के बाद पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
  • 13 जनवरी को भारत ने ऑफिशियली 18वें BRICS 2026 बैठक की अध्यक्षता संभाली थी।
  • BRICS नाम इसके संस्थापक सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती अक्षरों से बना है।
  • वहीं मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया बाद में इस फोरम के पूर्ण सदस्य बने।
2026 में BRICS की स्थापना के 20 साल पूरे हुए हैं, ये 2006 में बना था।

2026 में BRICS की स्थापना के 20 साल पूरे हुए हैं, ये 2006 में बना था।

14 मई का इतिहास

  • 1948 में इजराइल ने अपनी आजादी की घोषणा की।
  • 1981 में नासा ने स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया।

—————–

ये खबरें भी पढ़ें…

पीएम मोदी 4 यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाएंगे: प्रशांत पिसे ओमान में भारत के राजदूत बने, 13 मई के करेंट अफेयर्स

15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाएंगे। वे 15 से 20 मई तक नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required