NEET रद्द, लेकिन हौसला नहीं; एग्जाम कैंसिल पर शिक्षकों ने कैंडिडेट्स से की ये खास अपील


NEET UG 2026 Exam Cancelled: NEET एग्जाम का आयोजन एक बार फिर से कराया जाएगा. अब परीक्षा की नई डेट NTA की तरफ से जारी की जाएगी. परीक्षा रद्द होने के बाद से ही विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं. साथ ही स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स भी काफी परेशान हैं. ऐसे में फिजिक्स वाला, एलेन, एनवी सर समेत कई बड़े संस्थानों और टीचर के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

इन शिक्षकों की बातों में एक बात साफ दिखी गलती छात्रों की नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. अब जरूरत है कि छात्र फिर से खड़े हों और तैयारी शुरू करें. फिजिक्स वाला की तरफ से साफ कहा गया कि छात्र ज्यादा सोचकर अपना समय खराब न करें. पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना एजेंसी का काम है. बच्चों को अपनी ऊर्जा दोबारा पढ़ाई में लगानी चाहिए.

वहीं, एलेन के शिक्षकों ने इस फैसले को “मिक्स फीलिंग” वाला बताया. उन्होंने माना कि जिन बच्चों के 630, 640, 650 जैसे अच्छे नंबर आ रहे थे, उनके लिए यह बहुत दुखद है. मेहनत के बाद फिर से शून्य से शुरू करना आसान नहीं होता.

लेकिन अगर परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, तो उसे रोकना जरूरी था. अनफेयर चीज को सही करना जरूरी था. बच्चों को समझाया गया कि वे खुद को कमजोर न समझें. अभी वे ‘वार्म अप’ में हैं, तैयारी उनके दिमाग में ताजा है, इसलिए यह सही समय है दोबारा उठ खड़े होने का.

ये भी पढ़ें- दोबारा परीक्षा देने वालों को क्या फिर मिलेंगे एडमिट कार्ड, फोटो-सिग्नेचर के लिए क्या होंगे नियम?

See also  Odisha Class 10 Result 2026 live now: Check direct link to download marksheet, how to check score on Digilocker, UMANG

इतना बड़ा एग्जाम संभालना आसान नहीं

नितिन विजय यानी एनवी सर ने इस मामले को बड़े नजरिए से समझाया. उन्होंने कहा कि यह परीक्षा लाखों बच्चे देते हैं, हजारों सेंटर होते हैं, लाखों लोग इस प्रक्रिया में जुड़े होते हैं. ऐसे में परीक्षा की शुद्धता बनाए रखना आसान काम नहीं है. उन्होंने सरकार और एजेंसी द्वारा जल्दी फैसला लेने की सराहना की. साथ ही कहा कि छात्र पैनिक न करें.

कैंडिडेट्स के लिए जरूरी बातें

छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है. मई 2026 के लिए भरा गया पुराना फॉर्म और चुना गया परीक्षा केंद्र आगे भी मान्य रहेगा. दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नई फीस नहीं ली जाएगी. पहले जमा की गई परीक्षा फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी. इस बार परीक्षा कराने का पूरा खर्च NTA स्वयं वहन करेगा.

ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 Exam Cancelled: दोबारा कब होगी NEET UG 2026 की परीक्षा, पिछली बार जब परीक्षा कैंसिल हुई तब क्या हुआ था?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required