UPSC Recruitment 2026: UPSC ने ग्रुप A-ग्रुप B के लिए निकाली भर्ती, मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग; 29 मई तक भरें फॉर्म


UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ऐसे में अगर आप भी किसी बड़े मंत्रालय में काम करने का सपना देखते हैं और अच्छी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. संघ लोक सेवा आयोग यानी Union Public Service Commission (UPSC) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी गजेटेड पदों पर भर्ती निकाली है. वही खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में पोस्टिंग मिलेगी. साथ ही इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. 

कई मंत्रालयों में निकली भर्ती

UPSC द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती की जाएगी.  इस भर्ती अभियान में  कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर (कन्नड़ भाषा), कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर, रक्षा मंत्रालय में अनुवादक (चीनी और तिब्बती), डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II, भारतीय खान ब्यूरो में सहायक खनन अभियंता और सहायक अनुसंधान अधिकारी, तथा लद्दाख प्रशासन में लेखा अधिकारी जैसे पद शामिल हैं. ये सभी पद केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में भरे जाएंगे.  साथ ही सबसे अधिक 29 पद डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II के लिए निर्धारित किए गए हैं,  वही बाकी पदों के लिए बस एक- एक ही खाली पद हैं. UPSC की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका मानी जा रही है जो सीधे केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में काम करना चाहते हैं.    

See also  ICSE, ISC results 2026 tomorrow at results.cisce.org? Check update on CISCE 10th and 12th results date

यह भी पढ़ेंः CUET UG 2026 परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम सेंटर पर न करें ये गलती; यहां देखें पूरी गाइडलाइन

आवेदन की तारीख और जरूरी जानकारी

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. जिसमें उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 मई 2026 शाम 6 बजे तक तय की गई है.  आयोग ने साफ कहा है कि उम्मीदवारों की योग्यता और पात्रता का निर्धारण भी इसी तारीख के आधार पर किया जाएगा. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें. साथ ही आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.   

चयन प्रक्रिया और युवाओं के लिए बड़ा अवसर

UPSC की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र पद के हिसाब से 30 से 45 साल तक रखी गई है. उम्र की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी. साथ ही कुछ पदों के लिए अनुभव और शैक्षणिक योग्यता को भी महत्व दिया जाएगा. इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर 7 से 10 और अकादमिक स्तर 10 से 13A1 के तहत सैलरी दी जाएगी. अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके करियर को नई दिशा दे सकता है. साथ ही  उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें ताकि किसी तरह की गलती न हो. 

See also  CHSE Odisha Class 12 result 2026 releasing tomorrow: How to check plus two marksheets on DigiLocker

यह भी पढ़ेंः IISc Bengaluru ने लॉन्च किए 3 नए Next-Gen BTech कोर्स, JEE Advanced से एडमिशन का सुनहरा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required