JMI PhD Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जारी किया पीएचडी एडमिशन शेड्यूल, 11 मई से शुरू होंगे आवेदन


जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी एडमिशन का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन तिथि, प्रवेश परीक्षा, इंटरव्यू और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी समय-सारणी जारी की गई है.पीएचडी में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीखों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे. वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए 9 और 10 जून 2026 को एडिटिंग विंडो खुली रहेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह तय समय के अन्दर आवेदन कर लें. अंतिम वक्त पर वेबसाइट पर लोड बढ़ सकता है, साथ ही आवेदन प्रोसेस में दिक्कत आ सकती है.

14 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड

विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को जारी किए जाएंगे.उम्मीदवार आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

20 और 21 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

पीएचडी एडमिशन टेस्ट का आयोजन 20 जून और 21 जून 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 10 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच जारी की जाएगी. वही इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों को अपना रिसर्च प्रपोजल संबंधित विभाग या सेंटर में 22 जुलाई 2026 तक जमा करना होगा. इसके बाद CRC और DRC के माध्यम से इंटरव्यू प्रक्रिया 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच पूरी की जाएगी.

See also  UK could see 1 in 6 young people without jobs or education by 2031, warns report

यह भी पढ़ें – फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, NIOS के जरिए दोबारा दाखिले की प्रक्रिया शुरू

अगस्त में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों की सूची 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 के बीच जारी की जाएगी. इसके बाद एडमिशन की औपचारिकताएं 6, 7 और 10 अगस्त 2026 को पूरी होंगी.वहीं कोर्स वर्क की कक्षाएं 11 अगस्त 2026 से शुरू कर दी जाएंगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये प्रति उम्मीदवार निर्धारित किया गया है. आवेदन फॉर्म और अन्य जरूरी जानकारी विश्वविद्यालय के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं. 

ऐसे करें दाखिले के लिए आवेदन

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले विश्वविद्यालय के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार पीएचडी एडमिशन 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: कैंडिडेट्स अब अपना रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें 
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर लें.
  • स्टेप 7: अब उम्केमीदवार प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें – एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस, जानें उन्हें कितनी मिलेगी सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  AI आधारित शिक्षा की ओर बढ़ रहे बिजनेस स्कूल, कैसे बदल रही मैनेजमेंट की पढ़ाई? 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required