​Manipur Board 10th Result​: मणिपुर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इतने फीसदी स्टूडेंट्स पास; ऐसे करें तुरंत चेक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मणिपुर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 88.74% छात्र हुए सफल.
  • कुल 36,579 छात्रों में से 32,459 ने परीक्षा पास की.
  • लड़कों का पास प्रतिशत 88.90, छात्राओं का 88.58 रहा.
  • नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 88.98, बाहरी छात्रों का 42.56.

मणिपुर में आज छात्रों के लंबे इंतजार का अंत हो गया, क्योंकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मणिपुर ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. सुबह से ही छात्र और अभिभावक वेबसाइट पर नजरें टिकाए हुए थे और जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, manresults.nic.in पर भारी संख्या में लॉगिन होने लगे.

इस साल मणिपुर बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 88.74 दर्ज किया गया है, जो बताता है कि छात्रों ने मेहनत से पढ़ाई की और अच्छा प्रदर्शन किया. जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आसानी से स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

इस वर्ष हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के लिए कुल 36,726 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 36,579 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 32,459 छात्र सफलतापूर्वक पास हुए. अगर लड़कों और लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें तो लड़कों का पास प्रतिशत थोड़ा बेहतर रहा. 18,374 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 18,283 परीक्षा में शामिल हुए और 16,253 सफल रहे. लड़कों का पास प्रतिशत 88.90 रहा. वहीं 18,352 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, 18,296 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और 16,206 सफल रहीं. छात्राओं का पास प्रतिशत 88.58 दर्ज किया गया. दोनों के आंकड़े दिखाते हैं कि पढ़ाई में लड़के और लड़कियां लगभग बराबरी पर हैं.

See also  DU PG Admissions 2026: Second-round seat allocation for postgraduate programme begins, over 8,000 admissions confirmed so far | Education News

क्या कहते हैं आंकड़े
रिजल्ट में रेगुलर और एक्सटर्नल छात्रों के आंकड़ों में भी बड़ा अंतर देखने को मिला. रेगुलर कैटेगरी में 36,529 छात्रों ने नामांकन कराया, 36,384 परीक्षा में शामिल हुए और 32,376 पास हुए, जिससे इस वर्ग का पास प्रतिशत 88.98 रहा. वहीं एक्सटर्नल उम्मीदवारों में 197 ने रजिस्ट्रेशन कराया, 195 परीक्षा में बैठे और केवल 83 छात्र सफल हो सके. इस श्रेणी का पास प्रतिशत 42.56 रहा, जो बताता है कि नियमित रूप से स्कूल जाने वाले छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा लाभ मिला.

यह भी पढ़ें – WBBSE Madhyamik 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्र यहां फटाफट चेक करें रिजल्ट

मार्कशीट पर है ये डिटेल्स
रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए. रोल नंबर, नाम, स्कूल का नाम, डिवीजन, विषयवार थ्योरी अंक, इंटरनल मार्क्स और कुल अंक सही हैं या नहीं, यह जरूर देखें. किसी भी तरह की गलती मिलने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करना जरूरी है.

रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले manresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा, वहां “Manipur HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें – MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2026 : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आउट, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  Kerala SSLC 10th result 2026: Gulf countries record 100% pass percentage



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required