IIT and NIT Fees Structure: आईआईटी और एनआईटी की फीस में कितना होता है अंतर, जानिए किसमें मिलेगा अच्छा प्लेसमेंट?


IIT and NIT Fees Structure: देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना लाखों छात्र देखते हैं और जब बात टॉप कॉलेजों की आती है तो सबसे पहले  IIT (Indian Institutes of Technology) और NIT (National Institutes of Technology) का नाम आता है. जेईई मेन और जेईई एडवांस जैसी मूश्किल परीक्षाओं को पास करके छात्र इन संस्थानों में एडमिशन लेते हैं, लेकिन एडमिशन से पहले सबसे बड़ा सवाल हर छात्र और पेरेंट्स के मन में यही होता है कि आईआईटी और एनआईटी में पढ़ाई का खर्च कितना आता है और दोनों में क्या अंतर है. इसके साथ ही प्लेसमेंट को लेकर भी काफी उत्सुकता रहती है कि आखिर किस संस्थान से ज्यादा अच्छी नौकरी मिलती है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आईआईटी और एनआईटी की फीस में कितना अंतर होता है और किसमें अच्छा प्लेसमेंट मिलेगा. 

आईआईटी और एनआईटी क्या हैं?

भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दो सबसे प्रतिष्ठित संस्थान माने जाते हैं. आईआईटी (IIT)देश के सबसे पुराने और सबसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थान हैं. इनकी स्थापना 1950 के आसपास हुई थी. आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को JEE Advanced पास करना होता है. वहीं एनआईटी (NIT) भी काफी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज हैं और इनकी शुरुआत 1960 के आसपास हुई थी. इनमें एडमिशन पाने के लिए सिर्फ JEE Main पास करना होता है. यह दोनों संस्थान केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं और इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, रिसर्च जैसे कोर्स ऑफर करते हैं. 

आईआईटी और एनआईटी की फीस में कितना अंतर होता है?
 
1. आईआईटी की फीस – आईआईटी में बीटेक की पढ़ाई का खर्च आमतौर पर थोड़ा ज्यादा होता है. यहां कुल 4 साल की फीस लगभग 8 लाख से 12 लाख रुपये होती है. जिसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल, लाइब्रेरी, एग्जाम और अन्य शुल्क  शामिल होते हैं. SC/ST छात्रों को फीस में काफी छूट मिलती है. जैसे IIT कानपुर जैसे संस्थान में चार साल की कुल फीस लगभग 10 लाख रुपये तक हो सकती है.
 
2. एनआईटी की फीस – एनआईटी में पढ़ाई की लागत आईआईटी की तुलना में थोड़ी कम होती है. यहां बीटेक कुल 4 साल की फीस लगभग 5 लाख से 8 लाख रुपये होती है. कई एनआईटी में SC/ST और कुछ आरक्षित वर्गों के लिए ट्यूशन फीस लगभग शून्य भी होती है. हालांकि अन्य खर्च जैसे हॉस्टल और सुविधा शुल्क अलग से देना होता है. जैसे NIT सूरतकल में कुल खर्च लगभग 6-8 लाख रुपये तक हो सकता है. 

See also  JEE Advanced 2026 Cutoff Marks Increased, Check Category-Wise Qualifying Marks | Education and Career News

यह भी पढ़ें – फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, NIOS के जरिए दोबारा दाखिले की प्रक्रिया शुरू
 
आईआईटी और एनआईटी में फीस का मुख्य अंतर
 
आईआईटी की फीस थोड़ी ज्यादा होती है. एनआईटी की फीस थोड़ी कम होती है. यह दोनों में ही हॉस्टल और अन्य खर्च जोड़ने पर कुल खर्च लगभग 5-12 लाख रुपये के बीच आता है.
 
किसमें मिलता है बेहतर प्लेसमेंट?

आईआईटी को भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है, इसलिए यहां प्लेसमेंट बहुत मजबूत होता है. यहां औसत पैकेज 20 से 30 लाख रुपये प्रति वर्ष मिल सकता है. कुछ छात्रों को इससे भी ज्यादा हाई पैकेज मिल जाता है. बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon आदि यहां आती हैं. एनआईटी भी बहुत अच्छे कॉलेज हैं और यहां भी अच्छी कंपनियां आती हैं. यहां औसत पैकेज 10 से 15 लाख रुपये प्रति वर्ष का मिलता है. टॉप एनआईटी जैसे NIT त्रिची, NIT सूरतकल में प्लेसमेंट काफी अच्छा होता है. कई छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी मिलती है.
 
यह भी पढ़ें – गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.86% छात्रों ने मारी बाजी, जानें चेक करने के आसान तरीके

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  TN 10th Result 2026: Tamil Nadu Board SSLC 10th Result Direct Link at tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required