बिहार में होगी 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 7 मई से शुरू होंगे आवेदन; एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • BPSC ने 72वीं संयुक्त परीक्षा 2026 के लिए 1230 पदों की घोषणा की.
  • स्नातक उम्मीदवार 7 मई से 1230 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • आयु सीमा 37 से 42 वर्ष, आवेदन शुल्क 100 रुपये है.
  • चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के माध्यम से होगा.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है.बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल1230 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.इच्छुक उम्मीदवार 7 मई  से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती के तहत बिहार सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों को भरा जाएगा. इसमें सब डिविजनल ऑफिसर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस,रिवेन्यू ऑफिसरऔर अन्य पद शामिल हैं.

उम्र सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है.यानी BA, BSc, BCom या किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते  हैं.हालांकि कुछ खास पदों के लिए संबंधित विषय जैसे कॉमर्स, साइकोलॉजी, लॉ या इकोनॉमिक्स की डिग्री मांगी जा सकती है.

उम्र सीमा

उम्र सीमा अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है, जबकि महिलाओं के लिए 40 वर्ष तक छूट दी गई है. OBC और EBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 से 42 वर्ष है. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 42 वर्ष तक की छूट दी गई है.

See also  'Why should a minister resign?' UP Education Minister Yogendra Upadhyay trolled for defending Dharmendra Pradhan— video

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये प्रति परीक्षा रखा गया है. यदि कोई उम्मीदवार आधार कार्ड का उपयोग नहीं करता है तो उसे 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें – UPSC Recruitment: UPSC ने निकाली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; पढ़ें डिटेल्स

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) होगी, जो लिखित रूप में होती है और काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. अंत में इंटरव्यू होगा, जिसमें उम्मीदवार की पर्सनालिटी और आत्मविश्वास का आकलन किया जाएगा. तीनों चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन होगा.

परीक्षा पैटर्न

  • प्रीलिम्स रीक्षा में 150 अंकों के सवाल होंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी.
  • Mains परीक्षा में जनरल स्टडीज, निबंध और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा. यह लिखित परीक्षा होती है और मेरिट में सबसे ज्यादा अहम होती है.
  • इंटरव्यू 120 अंकों का होता है, जो फाइनल रिजल्ट में जोड़ा जाता है.

सैलरी कितनी मिलेगी
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को  Level 9 के पदों पर 61,500 रुपये  से 72,000 रुपये तक वेतन मिलता है. वहीं Level 7 के पदों पर 59,000 रुपये से अधिक सैलरी मिलती है. इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं.

कैसे करें आवेदन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड के 52 लाख बच्चों के कब आएंगे नतीजे, 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में बैठे बच्चों के लिए अपडेट - एजुकेशन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required