MP Board Exam 2027 Pattern Change


  • Hindi News
  • Career
  • MP Board Exam 2027 Pattern Change | 10th 12th Question Paper Update

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 17 फरवरी, 2027 से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर के पैटर्न में बदलाव किया है। बोर्ड ने 2 नंबरों वाले सवालों से ऑप्शन हटा दिए हैं। जबकि 3 और 4 नंबरों वाले प्रश्नों में ऑप्शन बनाए रखे हैं।

इस फैसले का असर जिले के 52,000 से अधिक छात्रों पर पड़ेगा, जिसके चलते पूरे सिलेबस की तैयारी करना अनिवार्य हो गया है। इस बीच स्टूडेंट्स रिवाइज्ड मॉडल क्वेश्चन पेपर का इंतजार कर रहे हैं।

नए साल के लिए रिवाइज्ड एग्जाम पैटर्न के तहत, छात्रों को 2 अंकों वाले सभी वेरी शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन के जवाब देने होंगे। इनमें कोई विकल्प (चॉइस) नहीं मिलेगा।

यदि छात्रों को किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो उनके पास किसी दूसरे प्रश्न को हल करने का विकल्प नहीं होगा। इस बदलाव के चलते छात्रों के लिए सिर्फ खास प्रश्नों की तैयारी करके परीक्षा देना मुश्किल हो जाएगा।

बोर्ड ने तीन अंकों वाले शॉर्ट आंसर और चार अंकों वाले लॉन्ग आंसर क्वेश्चन में इंटरनल ऑप्शन दिए हैं। छात्र अपनी तैयारी के अनुसार प्रश्न चुन सकते हैं।

इसी तरह, नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (NSQF) के तहत स्किल बेस्ड सब्जेक्ट के एग्जाम देने वाले छात्रों को 5 अंकों वाले लॉन्ग आंसर और 7 अंकों वाले निबंधात्मक प्रश्नों में इंटरनल ऑप्शन मिलते रहेंगे।

फिलहाल मध्य प्रदेश के छात्र किए गए बदलावों के बाद रिवाइज्ड ब्लूप्रिंट और मॉडल क्वेश्चन पेपर के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे क्ववेश्चन पेपर का पैटर्न क्लियर होगा। जबकि सैंपल पेपर परीक्षा के नए पैटर्न को समझना आसान करेगा।

See also  RRB Group D answer key, response sheet 2026 OUT at RRB websites; know how to raise objections

———————————————————

ये खबर भी पढ़ें

NCERT 10वीं किताब में छोटे अक्षर, धुंधली छपाई पर विवाद:सोशल मीडिया पर पेरेंट्स ने जताई नाराजगी, प्रिंटर पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 10वीं की किताबों की प्रिंटिंग क्वालिटी को लेकर सवाल उठे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required