सूचना मंत्रालय से करें 6 महीने की पेड इंटर्नशिप: पदों की संख्या 30; बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन – MeitY Internship 2027


  • Hindi News
  • Career
  • MeitY Internship 2027 | Apply For Paid Internship Without Exam & Interview

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने जनवरी से जून 2027 तक चलने वाले बैच के लिए इंटर्नशिप निकाली है। छह महीने की इस इंटर्नशिप के लिए टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • अंडरग्रेजुएट : B.Tech/BE के सेकंड ईयर या चौथे सेमेस्टर की परीक्षा पास की हो या उसमें शामिल हुए हो।
  • 12वीं में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त हो।
  • पोस्टग्रेजुएशन की पहले या दूसरे सेमेस्टर की एग्जाम पास की हो या पढ़ाई कर रहे हो।
  • फाइनल ईयर में B.Tech/BE की एग्जाम दे चुके या रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं
  • फाइनल ईयर के सभी सेमेस्टर में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त किए हो।

इन क्षेत्रों में काम करने का मिलेगा मौका

  • AI एवं एडवांस्ड कंप्यूटिंग
  • साइबर सिक्योरिटी एंड रिस्क मैनेजमेंट
  • क्लाउड, डेटा एंड इंफ्रास्ट्रक्चर
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
  • मॉडर्न आर्किटेक्चर एंड इंटीग्रेशन
  • ब्लॉकचेन, IoT एंड GIS
  • UI/UX डिजाइनिंग एंड सॉफ्टवेयर टेस्टिंग
  • डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड ई-गवर्नेंस

स्टाइपेंड :

सरकारी नीति के अनुसार।

सिलेक्शन प्रोसेस :

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

इन सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
  • डेटा साइंस
  • मशीन लर्निंग
  • साइबर सिक्योरिटी
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
  • क्लाउड कंप्यूटिंग एवं डेटा सेंटर
  • सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन एवं डेटाबेस

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज की सेमेस्टर-वाइज मार्कशीट
  • कॉलेज/यूनिवर्सिटी का NOC
  • संस्थान का फॉरवर्डिंग लेटर

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट nicsi.nic.in पर जाएं।
  • इंटर्नशिप सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विंटर बैच का फॉर्म भरें।
  • मांगी गई जानकारी और पसंदीदा इंटर्नशिप फील्ड दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
See also  JEE Advanced 2026 Results: Shubham Kumar Tops Delhi Zone

इंटर्नशिप की ऑफिशियल लिंक

——————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

पेपर लीक पर 10 साल जेल, 10 लाख जुर्माना:महाराष्ट्र सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव, 9 परीक्षाओं में धांधली के बाद जांच का आदेश

महाराष्ट्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाने जा रही है। ये खबर भी पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required